
'संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे...', अमेरिका से तनाव के बीच वेनेजुएला की राष्ट्रपति से PM मोदी ने की बात
AajTak
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातचीत अमेरिका के साथ तनाव और तेल पर उसकी राजनीति के बीच अहम माना जा रहा है. बता दें कि अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ फोन पर बातचीत की और दोनों नेताओं ने भारत–वेनेजुएला द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने और भविष्य में नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर सहमति जताई. यह बातचीत उस समय हुई है जब निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को बंधक बनाए जाने के बाद वेनेजुएला और अमेरिका के संबंधों में तनाव चल रहा है. अमेरिका ने 3 जनवरी, 2026 को वेनेजुएला की राजधानी काराकस में एक सैन्य अभियान चलाकर मादुरो को उनकी पत्नी के साथ बंधक बना लिया था. अमेरिकी सेना दोनों को लेकर न्यूयॉर्क आई थी, जहां वे कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने 'X' (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, 'मैंने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से बात की. हम सभी क्षेत्रों में अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा और विस्तारित करने पर सहमत हुए, और हमारा साझा लक्ष्य आने वाले वर्षों में भारत-वेनेजुएला संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है.' यह बातचीत इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला में कच्चे तेल के विशाल भंडार पर नजर बनाए हुए हैं और उन देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दे रहे हैं जो अमेरिका के साथ व्यापार समझौता नहीं कर रहे. इसमें भारत भी शामिल है.
Spoke with Acting President of Venezuela, Ms. Delcy Rodríguez. We agreed to further deepen and expand our bilateral partnership in all areas, with a shared vision of taking India-Venezuela relations to new heights in the years ahead. @delcyrodriguezv
वर्तमान में, राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन ने भारत पर 25 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ के अलावा रूस से तेल की खरीद को लेकर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा रखा है. व्हाइट हाउस ने संकेत दिया है कि वह भारत को एक नए अमेरिका-नियंत्रित व्यवस्था के तहत वेनेजुएला का तेल खरीदने की अनुमति दे सकता है, जिससे अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण भारत-वेनेजुएला के बीच रुका हुआ व्यापार फिर से शुरू हो सकता है. हाल ही में, अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस्टोफर राइट ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि अमेरिका वर्तमान में स्टोरेज में रखे 30 मिलियन से 50 मिलियन बैरल वेनेजुएला के कच्चे तेल को बेचने की योजना बना रहा है, और भविष्य में होने वाले उत्पादन से अतिरिक्त तेल भी ऑफर करेगा.
राइट ने बताया कि वेनेजुएला के तेल को फिर से निर्यात की अनुमति दी जाएगी, लेकिन केवल कड़े शर्तों के माध्यम से. राइट ने कहा, 'वेनेजुएला के तेल का अब निर्यात होने जा रहा है. फिर से, यह अमेरिकी सरकार द्वारा मार्केट किया जाएगा. पैसे अकाउंट में आएंगे.' यह बातचीत वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और भू-राजनीतिक बदलावों के संदर्भ में भारत की रणनीतिक स्थिति को दर्शाती है, खासकर जब अमेरिका वेनेजुएला में तेल क्षेत्र को निजीकरण और विदेशी निवेश के लिए खोलने पर जोर दे रहा है, जबकि भारत पर रूसी तेल पर निर्भरता कम करने के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








