
'मिसाइल खत्म हो गए... पैट्रियट डिफेंस सिस्टम हुआ लाचार', अब यूरोप के सामने गुहार लगा रहे जेलेंस्की
AajTak
रूस से चार वर्षों से जंग लड़ रहे यूक्रेन की स्थिति सैन्य स्थिति नाजुक हो गई है. यूक्रेन के पास अब रूसी हमले का मुकाबला करने के लिए मिसाइल भी नहीं बचा है. जेलेंस्की अब यूरोपीय देशों पर गुस्सा उतार रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके मिसाइल डिफेंस सिस्टम बेकार पड़े हैं.
यूरोपीय शक्तियों के दम पर रूस से जंग लड़ रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अपने जीवन के सबसे चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं. जेलेंस्की ने कहा कि उनके देश के पास मिसाइल खत्म हो गए हैं, मिसाइलों की कमी की वजह से डिफेंस सिस्टम काम नहीं कर रहे हैं.
शुक्रवार को यूक्रेनी मीडिया से बात करते हुए जेलेंस्की ने दावा किया कि पैट्रियट और NASAMS एयर डिफेंस सिस्टम हाल के रूसी हमलों को रोकने में नाकाम रहे. जेलेंस्की ने इसे पश्चिमी लॉजिस्टिक्स और फाइनेंसिंग की नाकामी बताया.
जेलेंस्की ने कहा, "मुझे पता है कि कोई एक्शन नहीं होगा क्योंकि डिफेंस के लिए मिसाइलें नहीं हैं," उन्होंने शिकायत की कि उन्हें अतिरिक्त सप्लाई के लिए पश्चिम पर रोजाना दबाव डालना पड़ रहा है.
जेलेंस्की की यह ताजा शिकायत यूरोपीय नेताओं के साथ गरमागरम बातचीत की एक सीरीज़ के बाद आई है. यूरोप के नेता उनकी मांगों से थकते जा रहे हैं.
पिछले हफ़्ते दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में उन्होंने यूरोप पर कमजोरी और असमंजस का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला. इसके लिए उन्हें कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी.
हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने ज़ेलेंस्की को 'एक हताश स्थिति वाला आदमी' बताया जो संघर्ष को खत्म करने में 'असमर्थ या अनिच्छुक'है. इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानि ने यूक्रेनी नेता की टिप्पणियों को गलत बताया और कहा कि उनमें व्यापक यूरोपीय समर्थन के लिए कृतज्ञता की कमी है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








