नम आंखें, खामोश चेहरा… रिंकू सिंह ने पिता को दी आखिरी विदाई, मंगेतर प्रिया सरोज ने लिखा भावुक नोट
AajTak
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की कामयाबी में उनके पिता खानचंद सिंह का अहम रोल रहा है. पिता के निधन के बाद रिंकू सिंह पूरी तरह टूट गए. रिंकू ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए पांच मैच खेलकर 24 रन बनाए हैं.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के लिए बेहद दुखद खबर आई. उनके पिता खानचंद सिंह का लिवर कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली, जहां हालत बिगड़ने के बाद उनका इलाज चल रहा था.
पिता के निधन की खबर मिलते ही रिंकू सिंह चेन्नई से अपने गृहनगर अलीगढ़ पहुंचे. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह नीली टोपी पहने अपने पिता के पार्थिव शरीर को कंधा देते नजर आए. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं. यह दृश्य बेहद भावुक करने वाला था. जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले से पहले जब उनके पिता की तबीयत ज्यादा बिगड़ी, तब वह घर लौटे थे. बाद में वह दोबारा टीम से जुड़ गए थे.
हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू सिंह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव करते हुए संजू सैमसन और अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 शामिल किया गया था. सैमसन को टॉप ऑर्डर में मौका मिला, जबकि ईशान किशन को नंबर-3 पर भेजा गया और तिलक वर्मा को फिनिशर की भूमिका सौंपी गई. रिंकू ने हालांकि सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर योगदान दिया था.
इस कठिन समय में क्रिकेट जगत रिंकू सिंह के साथ खड़ा नजर आया. पूर्व कप्तान विराट कोहली, शिखर धवन और इरफान पठान समेत कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए रिंकू और उनके परिवार को हिम्मत दी. रिंकू की मंगेतर प्रिया सरोज ने भी अपने फेसबुक अकाउंट पर भावुक पोस्ट शेयर किया.
यह भी पढ़ें: तंग गलियों से टीम इंडिया तक पहुंचाने वाला सहारा छूटा, रिंकू सिंह के पिता के निधन पर खेल जगत ने जताया दुख
प्रिया सरोज ने लिखा, 'आज प्रातः पूज्य बाबूजी का निधन हो गया. यह क्षण मेरे और पूरे परिवार के लिए अत्यंत भावुक और पीड़ादायक है. उनका जाना हमारे जीवन में एक ऐसी कमी छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है. उन्होंने जीवन भर सादगी, ईमानदारी और परिश्रम के साथ अपने दायित्व निभाए. वे परिवार के आधार स्तंभ थे. उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा हम सबको मिलता रहा. उनके जाने से घर का एक मजबूत सहारा छिन गया है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और हम सबको इस गहरे दुख को सहने की शक्ति दें. उनकी स्मृतियां हमेशा हमारे साथ रहेंगी.'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








