
नए Poco X3 Pro पर ऐसे मिलेगा 8,000 रुपये का डिस्काउंट, 6 अप्रैल को पहली सेल
AajTak
Poco X3 Pro को भारत में इसी हफ्ते लॉन्च किया गया है. इसे भारत में 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर देश में उतारा गया है. साथ ही इवेंट के अंत में कंपनी ने देश के मौजूदा POCO F1 यूजर्स के लिए एक स्पेशल ऑफर होने के बारे में जानकारी दी थी.
Poco X3 Pro को भारत में इसी हफ्ते लॉन्च किया गया है. इसे भारत में 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर देश में उतारा गया है. साथ ही इवेंट के अंत में कंपनी ने देश के मौजूदा POCO F1 यूजर्स के लिए एक स्पेशल ऑफर होने के बारे में जानकारी दी थी. अब पोको ने एक अपग्रेड प्रोग्राम की घोषणा की है. इसके जरिए ग्राहक नए Poco X3 Pro को 10,999 रुपये में खरीद पाएंगे. ग्राहक Poco X3 Pro के लिए अपने पुराने Poco F1 फोन को एक्सचेंज कर 7,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं. इससे 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये हो जाएगी. साथ ही फ्लिपकार्ट पर ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन्स के जरिए ग्राहक 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट का भी मिलेगा यानी बैंक ऑफर को जोड़कर ग्राहकों को Poco X3 Pro पर टोटल 8,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. ऐसे में ग्राहक इस फोन के 6GB+128GB वेरिएंट को 10,999 रुपये की प्रभावी कीमत और 8GB+128GB वेरिएंटल को 12,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद पाएंगे.More Related News













