
नए IT नियम लागू नहीं करने पर दिल्ली HC का Twitter को नोटिस, कंपनी ने दिया ये जवाब
Zee News
दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने नए आईटी नियमों (New IT Ethics Code 2021) का पालन सुनिश्चित कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने से संबंधित याचिका पर सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर (Twitter) से जवाब मांगा है.
नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने नए आईटी नियमों (New IT Ethics Code 2021) का पालन सुनिश्चित कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने से संबंधित याचिका पर सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर (Twitter) से जवाब मांगा है. इससे पहले आज कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के साथ जारी टकराव को लेकर ट्विटर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनकी ओर से नए आईटी नियमों का पालन शुरू कर दिया गया है. Delhi High Court issues notice to Twitter Inc on a petition against it for alleged non-compliance with the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021 ट्विटर ने उच्च न्यायालय को बताया कि उसने IT रूल्स, 2021 को लागू कर लिया है और भारत में एक स्थानीय अधिकारी नियुक्ति भी 28 मई से कर दी है, जो स्थानीय शिकायतों का निपटारा करेगा.More Related News
