)
समंदर का सबसे खतरनाक शिकारी! हवा में मंडराकर दुश्मन जहाजों पर सटीक वार करेंगे ये ड्रोन, अब मचेगा असली कोहराम
Zee News
Indian Navy Kamikaze Drones for Maritime Strike: इन मैरीटाइम लॉइटरिंग म्यूनिशन की रेंज अधिक होगी. नौसेना के जहाज दुश्मन के तट और जहाजों पर काफी दूर से हमला कर सकेंगे. इससे दुश्मन के तटीय डिफेंस सिस्टम और एंटी-शिप हथियारों का खतरा कम होगा. इन ड्रोन को दोहरी भूमिका के लिए तैयार किया जा रहा है. जमीन पर मौजूद ठिकानों के साथ-साथ दुश्मन के युद्धपोतों पर भी हमला किया जा सकेगा.
Indian Navy Kamikaze Drones for Maritime Strike: भारतीय नौसेना अपने फ्रंटलाइन युद्धपोतों को कामिकाजे ड्रोन से लैस करने की योजना बना रही है. ये ड्रोन शिप पर लगे कैनिस्टर लॉन्चर से सीधे लॉन्च किए जा सकेंगे. इससे नौसेना की हमले की रणनीति में बड़ा बदलाव आने वाला है. जहां कम लागत और लंबे समय तक हवा में रहने वाली स्ट्राइक क्षमता पर जोर होगा. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
