
नए अवतार में लॉन्च हुई Audi Q3, फीचर्स से कीमत तक यहां देखें पूरी डिटेल
AajTak
Audi Q3 2022 Launched In India: ऑडी इंडिया ने अपनी 2022 Q3 को दो वैरिएंट प्रीमियम प्लस (Premium Plus) और टेक्नोलॉजी (Technology) में पेश किया है. कंपनी की ओर से बताया गया इस कार की डिलीवरी साल के अंत कर शुरू हो जाएगी. इसमें कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे.
Audi India ने देश में अपनी नई 2022 ऑडी क्यू3 को मंगलवार को लॉन्च किया. इसे भारतीय बाजार में दो वैरिएंट्स में पेश किया गया है. कंपनी ने इसके लुक और डिजाइन को शानदार अपडेट दिया है. यह कार महज 7.3 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. इसके अलावा नई टेक्नोलॉजी और फीचर्स से भरी हुई है.
बैठने के लिए मिलेगा ज्यादा स्पेस
जर्मनी के लग्जरी कार निर्माता Audi ने की नई ऑडी क्यू3 एक परफेक्ट फैमिली कार है. कंपनी ने बिक्री में इजाफे के लिए अपने सबसे पसंदीदा SUV मॉडल में से एक पर दांव लगाया है. सेकेंड जेनरेशन में ऑडी क्यू3 न केवल देखने में ऑकर्षक है, बल्कि इस कार में बैठने लिए ज्यादा स्पेस दिया गया है. इसके अलावा इसमें कई नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी देखने को मिलेंगीं.
दो वैरिएंट में किया गया पेश
Audi Q3 के दो वैरिएंट में पहला प्रीमियम प्लस (Premium Plus) और दूसरा टेक्नोलॉजी (Technology) है. 2022 Audi Q3 Premium Plus वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 44.89 लाख रुपये, जबकि 2022 Audi Q3 Technology वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 50.39 लाख रुपये तय की गई है. आप ऑडी इंडिया की वेबसाइट (www.audi.in) और माई ऑडी कनेक्ट ऐप पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं
कंपनी की सर्वाधिक बिक्री वाली कार

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











