
धोनी को जिस घटना के चलते मिला था ICC अवॉर्ड, बेल ने उसके लिए माना खुद को दोषी
AajTak
साल 2011 के नॉटिंघम टेस्ट में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खेल भावना की अनूठी मिसाल पेश की थी. जिसकी यादें आज भी फैन्स के जेहन में है. उस मैच में अंपायर के आउट देने के बावजूद धोनी ने इयान बेल को वापस बुला लिया था. अब घटना के करीब 10 साल बाद बेल ने इसके लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है.
साल 2011 के नॉटिंघम टेस्ट में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खेल भावना की अनूठी मिसाल पेश की थी. जिसकी यादें आज भी फैन्स के जेहन में है. उस मैच में अंपायर के आउट देने के बावजूद धोनी ने इयान बेल को वापस बुला लिया था. अब घटना के करीब 10 साल बाद बेल ने इसके लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है. एक यूट्यूब चैनल पर बेल ने कहा, 'मैं उस घटना के लिए खुद को दोषी मानता हूं. जब मैंने मान ही लिया था कि गेंद चौके के लिए जा चुकी है तो मुझे टी ब्रेक मानकर पवेलियन की ओर नहीं जाना चाहिए था. लेकिन धोनी को उस चीज के लिए आईसीसी का दशक का खेल भावना पुरस्कार (ICC Spirit of Cricket Award of the Decade) मिला. लेकिन गलती मेरी तरफ से थी और मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था.' यह पूरा वाकया तीसरे दिन चायकाल से ठीक एक गेंद पहले हुआ. उस समय इंग्लैंड की दूसरी पारी में इयान बेल 137 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे. ईशांत शर्मा की गेंद को इयोन मॉर्गन ने डीप स्क्वॉयर लेग की ओर खेला. इयान बेल को ऐसा लगा की गेंद ने बाउंड्री को टच कर लिया है और वो तीन रन पूरे किए बगैर मॉर्गन के पास आ गए और 'टी टाइम' मानकर पवेलियन की ओर जाने लगे. लेकिन प्रवीण कुमार ने बांउड्री लाइन पर गेंद को रोक लिया और उन्होंने गेंद को धोनी की ओर थ्रो किया. धोनी ने फिर गेंद को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर फेंका, जहां अभिनव मुकुंद ने स्टम्प बिखेर दिए. भारतीय खिलाड़ियों ने रन आउट की अपील की और अंपायर ने बेल को रन आउट करार दिया.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












