
धोनी, अशनीर ग्रोवर से दीपिका तक... BluSmart में बड़े-बड़े दिग्गजों का पैसा, अब डूबने की कगार पर कंपनी
AajTak
ये कंपनी कभी अपने सभी इलेक्ट्रिक बेड़े और ग्रीन बिजनेस मॉडल के लिए मशहूर थी. जिस कारण इसमें बड़े-बड़े दिग्गजों ने पैसा लगाया. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, बजाज कैपिटल के संजीव बजाज और शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर का भी पैसा है.
इलेक्ट्रिक राइड हेलिंग स्टार्टअप BluSmart के को-फाउंडर पर पैसों के हेराफेरी के आरोप लगने के बाद, यह कंपनी अब बंद होने के कगार पर आ चुकी है और SEBI के जांच के घेरे में है. इसने अपनी कैब सर्विस, दिल्ली-NCR, मुंबई और अन्य जगहों पर अस्थायी तौर पर बंद कर दी है और कंपनी आर्थिक संकट से जूझ रही है.
ये कंपनी कभी अपने सभी इलेक्ट्रिक बेड़े और ग्रीन बिजनेस मॉडल के लिए मशहूर थी. जिस कारण इसमें बड़े-बड़े दिग्गजों ने पैसा लगाया. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, बजाज कैपिटल के संजीव बजाज और शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर का भी पैसा है.
क्यों डूबने की कगार पर पहुंची ये कंपनी? दरअसल, इस कंपनी के को-फाउंडर अनमोल सिंह जग्गी और इनके भाई पुनित सिंह जग्गी, जो Gensol Engineering कंपनी के प्रमोटर्स हैं, उन्होंने जेनसोल कंपनी के नाम पर लिए गए लोन के पैसों का गलत इस्तेमाल किया और उस पैसे से फ्लैट, गोल्फ किट, ट्रैवेल जैसी लग्जरी चीजों पर 262 करोड़ से ज्यादा पैसे खर्च किए. जिसका हिसाब सेबी को अपनी जांच में नहीं मिला. ऐसे में सेबी ने इसके प्रमोटर्स को किसी भी कंपनी के मैनेजमेंट से रोक दिया और मार्केट में एंट्री पर भी बैन लगा दी.
इन लोगों ने किया है बड़ा निवेश जिस कारण अब ब्लूस्मार्ट का परिचालन भी खतरे में आ चुका है और इसके निवेशकों के बीच चिंता पैदा हो गई है. BluSmart ने शुरुआती निवेशकों की एक बड़ी संख्या को आकर्षित किया था. 2019 में दीपिका पादुकोण के फैमिली ऑफिस ने बजाज, JITO एंजल नेटवर्क और रजत गुप्ता के साथ मिलकर 3 मिलियन डॉलर के एंजल फंडिंग राउंड में भाग लिया.
एनडीटीवी प्रॉफिट की एक रिपोर्ट के अनुसार, धोनी और दीपिका के पारिवारिक कार्यालयों ने ब्लूस्मार्ट की फाइनेंशियल ग्रोथ को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसमें जुलाई 2024 में एक बड़ा निवेश दौर भी शामिल है.
जब 25 मिलियन डॉलर का आया था निवेश प्राइवेट सर्किल के आंकड़ों के अनुसार, जग्गी ब्रदर्स के पास ब्लूस्मार्ट का लगभग 33% हिस्सा है. सीरीज A राउंड में निवेशक बीपी वेंचर्स के पास 14.3% हिस्सेदारी है. जिसे लेकर ब्लूस्मार्ट ने 25 मिलियन डॉलर के सीरीज A राउंड को वैश्विक स्तर पर मोबिलिटी सेक्टर में सबसे बड़ा निवेश बताया था.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











