
धोखे से लड़की की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था लड़का, उसके मम्मी-पापा ने धो दिया
AajTak
ये लड़का बिना कुछ बताए चुपचाप लड़की की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था. बाद में उसके माता पिता को इस बारे में पता चला. उन्होंने इस लड़को को खूब डांस लगाई. जिसके बाद वो लड़की को अपनी बहन बोलने लगा.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें एक लड़के को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है. जबकि पीछे से एक लड़की गुजर रही है. ये वीडियो रिकॉर्डिंग करना लड़के को भारी पड़ गया. उसे लड़की के परिवार वालों ने खूब सुनाया. बाद में वो इतना डर जाता है कि लड़की को अपनी बहन बताने लगता है. सोशल मीडिया पर वीडियो को पोस्ट करते हुए बताया गया है कि इस रिकॉर्डिंग के बारे में लड़की को कुछ भी पता नहीं था. लड़का सीक्रेटली ऐसा कर रहा था.
वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि लड़का किसी चीज पर बैठा हुआ है. वो पीछे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहा है. वहां से एक लड़की गुजर रही है. वो अपना फोन इस्तेमाल करते देखी जा सकती है. इसके बाद वीडियो में आगे दिखाया गया है कि लड़की के माता पिता इस लड़के को डांट रहे हैं. वो उसका हाथ पकड़ लेते हैं. वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे अभी तक 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है. जबकि दो हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है. वीडियो को लोग खूब रीट्वीट कर रहे हैं. साथ ही इस पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
क्या बोल रहे हैं लोग?
एक यूजर ने लिखा है, 'आखिर में बहन बनाना था तो देख ही क्यों रहा था.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'जो इंसान कुछ भी सीक्रेटली रिकॉर्ड करे उसे जेल में होना चाहिए.' तीसरे यूजर ने कहा, 'हंसते हंसते कट गए रस्ते.' चौथे यूजर ने कहा, 'बहन हो गई आखिर में.' चौथे यूजर ने कहा, 'पहले ही बहन मानता, तो ये नौबत नहीं आती.' पांचवें यूजर ने कहा, 'मानसिक रूप से दिव्यांग लगता है.' जहां इस वीडियो को देखकर कुछ लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, साथ ही लड़के को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग मीम्स शेयर कर रहे हैं.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









