
‘धुरंधर 2’ सस्ते में देखनी है? नोएडा के इस थिएटर में मिल रही सबसे कम कीमत की टिकट
ABP News
धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. फिल्म को फैंस भर-भरकर प्यार दे रहे हैं. कई जगहों पर टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं. लेकिन हम नोएडा के ऐसे थिएटर के बारे में बता रहे हैं जहां सबसे सस्ती टिकट है.
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को रिलीज के लिए तैयार है. 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रिव्यू हैं. वहीं 19 मार्च से फिल्म रिलीज हो रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और कई जगह तो शोज हाउसफुल भी हो गए हैं. टिकट के दाम कई जगहों पर 2500 तक पहुंच गए हैं. लेकिन कई थिएटर ऐसे हैं जहां सस्ते टिकट भी मिल रहे हैं. आइए जानते हैं नोएडा में सबसे सस्ते टिकट कहां मिल रहे हैं.
इस थिएटर में सबसे सस्ती टिकटधुरंधर की नोएडा में सबसे सस्ती टिकट सेक्टर 18 के मूवीटाइम सिनेमा में मिल रही है. यहां टिकट का प्राइज 300 रुपये है. शो 5 बजे से शुरू हैं और रात 10.30 बजे तक हैं. सारे शोज का प्राइज 300 रुपये है.
इसके बाद 300 से 400 रुपये की टिकट की बात करें तो मोदी मॉल में टिकट का प्राइज 400 और 410 रुपये है. यहां पर 5 बजे से शो शुरू हैं और रात 11.20 पर लास्ट शो है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












