
'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के बाद रामचरण की फिल्म ने भी की रिलीज से पहले ताबड़तोड़ कमाई, 'पेड्डी'के राइट्स की हुई करोड़ों में डील
ABP News
Peddi Rights Sold: साउथ के सुपरस्टार रामचरण की फिल्म 'पेड्डी' भी 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के पद चिन्हों पर चल रही है. इस फिल्म ने भी रिलीज से पहले ही तगड़ी कमाई कर ली है.
'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' दोनों ही फिल्मों का रिलीज से पहले से ही क्रेज काफी ज्यादा है. दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट 19 मार्च है और इन फिल्मों ने अभी से ही ताबड़तोड़ कमाई करना शुरू कर दिया है. इन्हीं फिल्मों के नक्शे कदम पर रामचरण की आगामी फिल्म 'पेड्डी' भी चलने लगी है. रामचरण की इस फिल्म ने भी रिलीज से पहले ही अपनी कमाई शुरू कर दी है. वो कैसे? आइये आपको आगे बताते हैं.
कैसे की फिल्म ने कमाई?सैकनिक के मुताबिक लेटेस्ट ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के ओवरसीज थिट्रिकल राइट्स 40 से 42 करोड़ रुपये में बिक चुके हैं, ये तेलुगू फिल्म की सबसे बड़ी डील बताई जा रही है. ये डील दर्शाती है कि डिस्ट्रिब्यूटर्स का फिल्म के बॉक्स ऑफिस पोटेंशियल पर कितना भरोसा है. खासकर अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे मुख्य विदेशी बाजारों में, जहां राम चरण के अच्छे खासे फैंस हैं.
A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












