
'धमकियों' से थर्राया बॉलीवुड, पहले रोहित शेट्टी, फिर रणवीर और अब सलमान खान के करीबी को मिली धमकी
ABP News
Salman Khan Relative Got Threat Email: सलमान खान के एक कीरीबी को धमकी भरी ईमेल मिलने की खबरें आ रही हैं. इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक कई सेलेब्स को धमकियां मिलने की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं. वहीं अब हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान के एक रिश्तेदार को धमकी मिलने की खबर ने हर किसी को सन्न कर दिया है. इससे पहले रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को धमकियां मिल चुकी हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
सलमान खान के रिश्तेदार को मिली अब धमकीबता दें कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नॉट मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बेहद करीबी को धमकी भरी ईमेल आई है.
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग, रणवीर सिंह को व्हाटसएप पर धमकीसबसे पहले रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई थी. उसके बाद रणवीर और दीपिका पादुकोण को 10 फरवरी को व्वहाट्सएप पर धमकी भरा वॉइस नोट मिला था जिसके बाद उनके मुंबई वाले घर के बाहर सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है. बता दें कि स्टार कपल को मिली धमकी भरे मैसेज में कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है.
फिलहाल कपल के घर पर छह हथियारबंद गार्ड तैनात किए गए हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच ने भी जांच शुरू कर दी है और भेजने वाले का पता लगाने के लिए डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने का शक है, जो पहले सलमान खान को धमकी देने और हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना से जुड़ा था।

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












