
'द डायरी ऑफ मणिपुर' से बॉलीवुड डेब्यू को तैयार महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, चार्ज की इतनी फीस
ABP News
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ. मोनालिसा की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है.
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है. वो महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुई थीं. मोनालिसा की फोटो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी. उनकी कजरारी आंखें और मासूम चेहरा वायरल हो गया था. इसके बाद मोनालिसा की किस्मत बदल गई. वो रातों-रात स्टार बन गईं.
अब वो फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. मोनालिसा की इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर में मोनालिसा को बहुत पसंद किया गया. आइए जानते हैं इस फिल्म के लिए उन्होंने कितनी फीस चार्ज की.
मोनालिसा ने चार्ज की ये फीसइकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, मोनालिसा ने फिल्म के लिए 21 लाख रुपये चार्ज किए हैं. उन्होंने जब फिल्म साइन की थी तब एडवांस पेमेंट के तौर पर 1 लाख लिए थे.
A post shared by Satyam Raj (@travel.with.satyam)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












