
'द केरला स्टोरी 2' विवादों के बाद भी फिल्म कर रही अच्छा कलेक्शन, जानें रिलीज के पांचवे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की
ABP News
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' रिलीज के पहले ही काफी विवादों में घिरी थी. लेकिन रिलीज होते ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. जानते हैं फिल्म ने पांच दिनों में कितना कलेक्शन कर लिया है.
'द केरला स्टोरी 2' फिल्म कई विवादों के बाद, हाईकोर्ट की रोक के बाद, फिर मंजूरी मिलने पर 27 फरवरी 2026 को सिनेमघरों में रिलीज हो गई. रिलीज होते ही इस फिल्म ने पहले दिन तो कलेक्शन काफी कम किया, लेकिन दूसरे दिन से ही फिल्म ने जो रफ्तार पकड़ी है तो वो रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. फिल्म ने रिलीज के पांचवे दिन भी अच्छा खासा कलेक्शन किया है.
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शनट्रेड आंकड़े बताने वाली वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक 'द केरला स्टोरी 2' फिल्म ने अपने ओपनिंग दिन पर 1 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं किया था. फिल्म ने पहले दिन महज 75 लाख रुये कमाए. जिसे इस फिल्म की धीमी चाल कहा जा सकता है. लेकिन इसके बाद फिल्म ने जो रफ्तार पकड़ी वो देखने लायक है. रिलीज के पांचवे दिन यानी पहले मंगलवार को इस फिल्म ने 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 16.65 करोड़ रुपये हो गई है.सैकनिक के मुताबिक फिल्म की पांच दिनों की कमाई इस प्रकार है:
मंगलवार को 'द केरला स्टोरी 2' की ऑक्यूपेंसीफिल्म को रिलीज के दिन भले ही कम दर्शक मिले हों, लेकिन दूसरे दिन से फिल्म की ऑर्यूपेंसी भी बढ़ गई. यहां बात करेंगे मंगलवार के शोज के बारे में:
'द केरला स्टोरी 2' के बारे मेंये फिल्म साल 2023 में आई फिल्म 'द केरला स्टोरी' फिल्म का सीक्वल है. अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्दीकी इदनानी और सोनिया बलानी स्टारर ये फिल्म भी दर्शकों ने बहुत पंद की थी. हालांकि फिल्म के पहले पार्ट की तरह ही दूसरा पार्ट भी विवादों से घिरा हुआ है. 'द केरला स्टोरी 2' की रिलीज को बैन करने की भी मांग की गई थी, जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज काफी डिले हुई. इस फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है. फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिती भाटिया और ऐशवर्या ओझा जैसी एक्ट्रेस नजर आ रही है. फिल्म लव जिहाद जैसे सेंसिटिव टॉपिक पर बनी है. जिसमें कई सारे हृदय विदारक सीन भी हैं. इन्हीं की वजह से फिल्म चर्चा में भी है और विवादों में भी है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












