
दो चॉपर के बीच में बीच में उड़ रहा था ईरानी राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर, अचानक पायलट ने एल्टिट्यूड बढ़ाने को कहा, फिर...
AajTak
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की रविवार को हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई. रईसी की मौत पर शुरुआत से ही संशय बना हुआ है. जिस समय उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ. वह अजरबैजान में किज कलासी और खोदाफरिन बांध का उद्घाटन करने गए थे.
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (Ebrahim Raisi) और विदेश मंत्री सहित नौ लोगों की बीते रविवार को हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई थी. हादसे के समय रईसी का हेलिकॉप्टर अजरबैजान से लौट रहा था.
अब ईरान सरकार ने रईसी के हेलिकॉप्टर क्रैश को लेकर नई जानकारी दी है. ईरान के राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ गुलाम हुसैन इस्माइली ने सरकारी टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि जिस जगह पर राष्ट्रपति रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था. वहां शुरुआत में मौसम बिल्कुल ठीक था.
इस्माइली खुद ईरानी राष्ट्रपति रईसी के काफिले के उन तीन हेलिकॉप्टर में से एक में सवार थे. रईसी अपने काफिले के साथ अजरबैजान से सटी ईरान की सीमा पर एक बांध का उद्घाटन कर लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि 19 मई को स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग एक बजे हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी थी. उस समय मौसम बिल्कुल सामान्य था. हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने के 45 मिनट बाद रईसी के हेलिकॉप्टर के पायलट ने घने कोहरे से बचने के लिए अन्य दोनों हेलिकॉप्टर के पायलटों को एल्टीट्यूड (ऊंचाई) बढ़ाने को कहा. लेकिन दोनों हेलिकॉप्टर के बीच में उड़ रहा रईसी का विमान अचानक गायब हो गया.
तीन हेलिकॉप्टर के बीच में उड़ रहा था रईसी का Helicopter
इस्माइली का कहना है कि बादलों के ऊपर 30 मिनट तक उड़ान भरने के बाद हमारे हेलिकॉप्टर के पायलट ने नोटिस किया कि बीच में उड़ान भर रहा राष्ट्रपति रईसी का हेलिकॉप्टर गायब है. ऐसे में पायलट ने राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर को ढूंढने के लिए यूटर्न लेकर वापस जाने का फैसला किया.
उन्होंने बताया कि रेडियो डिवाइस के जरिए राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर से संपर्क करने के कई प्रयास किए गए. इस दौरान घने बादलों की वजह से हम अपने हेलिकॉप्टर का एल्टीट्यूड कम नहीं कर सकते थे. लेकिन रईसी के हेलिकॉप्टर का नामोनिशान नहीं होने की वजह से हमारे हेलिकॉप्टर ने पास की एक कॉपर माइन में लैंड किया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










