दो गुजराती, एक 'बापू’… वानखेड़े में अंग्रेजों की T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार की ये है असली कहानी
AajTak
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई. भारत के 253 रन के जवाब में इंग्लैंड ने तेज शुरुआत की, लेकिन अक्षर पटेल के दो शानदार कैच और जसप्रीत बुमराह के डेथ ओवर स्पेल ने मैच पलट दिया.
5 मार्च 2026 की रात, मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम. टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल. मैदान खचाखच भरा हुआ, और माहौल ऐसा जैसे कोई बड़ा इतिहास रिपीट होने वाला हो.
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253 रन ठोक दिए. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 200 से ज्यादा रन का सफल चेज किसी टीम ने नहीं किया. इसलिए स्कोरबोर्ड भारत के पक्ष में झुका हुआ दिख रहा था.
इस विशाल स्कोर में अभिषेक शर्मा ने फिर एक बार गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं. वहीं संजू सैमसन ने उम्मीदों को जवाब देते हुए बड़ी पारी खेली. शिवम दुबे भी अपनी शांत लेकिन प्रभावी बल्लेबाजी से टीम की मजबूती बनते गए.
लेकिन कहानी इतनी सीधी नहीं थी...
इंग्लैंड ने तूफानी शुरुआत पिच सपाट थी. मैच से पहले क्यूरेटर ने घास हटा दी थी और हल्की रोलिंग की थी. ऐसे में ना स्विंग, ना ज्यादा टर्न दिखी. ऐसे में इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए बस एक ही काम था, गेंद को देखो और मारो. इंग्लैंड ने शुरुआत भी उसी अंदाज में की. स्कोरबोर्ड पर जल्दी ही 1 विकेट पर 37 रन जुड़ गए.
जसप्रीत बुमराह को सौंपी गेंद, और गेंद के नीचे 'बापू' पांचवें ओवर की पहली गेंद. बुमराह का अजीब सा रनअप, तेज लोडिंग और फिर उंगलियों से निकली धीमी गेंद. हैरी ब्रुक ने शॉट पहले ही खेल दिया. गेंद हवा में गई, लंबी और ऊंची. और यहीं से कहानी बदलने वाली थी. गेंद लंबी उड़ान में थी. मैदान पर कोई उसके नीचे नहीं दिख रहा था. तभी डीप से दौड़ते हुए 'बापू'अक्षर पटेल आए.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








