
दो अफसरों के सिर फूटे, गाड़ी पर पत्थरबाजी... TMC नेता की गिरफ्तारी के लिए अब कोर्ट जाएगी ED
AajTak
पश्चिम बंगाल में ED अफसरों पर हमला, राज्यपाल ने राज्य के मुख्य सचिव बीपी गोपालिका को किया तलब
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले में प्रवर्तन निदेशालय के सदस्यों पर हमले को "भयानक" बताया. राज्यपाल ने घटना के संबंध में राज्य के मुख्य सचिव बीपी गोपालिका को भी तलब किया. उधर, ईडी अफसरों पर हुए हमलों में दो अफसरों के सिर फूट गए हैं. उनके वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए है. अब ईडी TMC नेता की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट जाएगी.
शुक्रवार को कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के समर्थकों द्वारा कुछ ईडी अधिकारियों पर हमला किया गया और उनके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. उन्होंने राशन वितरण घोटाले की जांच के सिलसिले में उत्तर 24 परगना जिले में उनके आवास पर छापा मारने की कोशिश की.
संदेशखाली में हुआ भीड़ का हमला बता दें कि, शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में भीड़ ने ईडी की टीम पर हमला किया. इस हमले में प्रवर्तन निदेशालय के कई सदस्य घायल हो गए. यह घटना उत्तर 24 परगना जिले से सामने आई है, जहां अधिकारी, अर्धसैनिक बलों के साथ, एक कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में स्थानों पर छापेमारी करने गए थे. टीम पर उस समय हमला किया गया जब वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शाहजहां शेख के आवास के पास पहुंची.
सामने आया है कि, 200 से अधिक स्थानीय लोगों ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों और केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों को घेर लिया था और उन पर हमला बोल दिया. घायल अफसरों को अस्पताल ले जाया गया है.
अदालत जाएगी ED सूत्रों के मुताबिक, ईडी टीएमसी नेता एसके शाहजहां के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के लिए अदालत का रुख करने जा रही है. ईडी सूत्र का दावा है, टीएमसी नेता इतने प्रभावशाली हैं कि उनकी टीम और अधिकारियों पर उनके समर्थकों ने हमला किया है. ये हमला उस दौरान हुआ जब वे छापेमारी करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे. भीड़ के हमले के बाद टीम को बिना छापेमारी किये ही मौके से भागना पड़ा.
दो अफसरों को आईं गंभीर चोट ईडी के कुछ अधिकारियों को मामूली चोट आई और दो को गंभीर चोट के कारण सिर पर टांके लगे हैं. इस स्थिति के बाद, केंद्रीय जांच एजेंसी टीएमसी नेता के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की मांग के लिए अदालत का रुख करने जा रही है ताकि वे उन्हें हिरासत में ले सकें और जांच कर सकें. ईडी सूत्र का कहना है कि अब ऐसे में उन्हें हिरासत से बाहर रखकर मामले की जांच करना काफी मुश्किल हो रहा है. हमें छापेमारी और जांच करने के लिए उसे जल्द से जल्द हिरासत में लेने की जरूरत है.'

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







