
'दोस्तों, आपके लिए बुरी खबर है...', चार्ली कर्क की हत्या के आरोपी ने ग्रुप चैट में कबूला गुनाह, कहा- वो मैं ही था
AajTak
चार्ली कर्क की हत्या के आरोपी टायलर रॉबिन्सन ने अपने दोस्तों से डिस्कॉर्ड चैट में कबूल किया कि उसने ही कर्क की हत्या की थी. वहीं, FBI के निदेशक काश पटेल ने बताया कि रॉबिन्सन ने हत्या से पहले टेक्स्ट मैसेज भी भेजा था और एक नोट लिखा था. उसका DNA राइफल पर मिले तौलिये और स्क्रूड्राइवर से भी बरामद हुआ है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और रूढ़िवादी एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की हत्या के आरोपी 22 वर्षीय टायलर रॉबिन्सन ने अपने दोस्तों के ऑनलाइन ग्रुप चैट (डिस्कॉर्ड) में ये कबूल किया कि हत्या उसने ही की थी.
द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक टायलर रॉबिन्सन ने अपने दोस्तों को लिखा था कि दोस्तों, मेरे पास आप सभी के लिए एक बहुत बुरी खबर है. रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद रॉबिन्सन ने कबूल किया कि कल यूवीयू में मैं ही था, मैं इसके लिए माफी चाहता हूं. मैसेज के लास्ट में रॉबिन्सन ने अपने ऑनलाइन दोस्तों को सभी अच्छे लम्हों के लिए धन्यवाद दिया. ये मैसेज उसकी गिरफ्तारी से लगभग दो घंटे पहले भेजा गया था.
रिपोर्ट के मुताबिक, डिस्कॉर्ड ने कहा कि उसने अधिकारियों को मैसेज की एक कॉपी दे दी है और रॉबिन्सन की ऑनलाइन गतिविधियों का विवरण प्रदान करके एफबीआई और जांचकर्ताओं के साथ सहयोग कर रहा है.
रॉबिन्सन को 33 घंटे की तलाशी के बाद गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया था. इस घटना का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें चार्ली कर्क की गर्दन में गोली मारी गई थी. जब ये घटना हुई तब चार्ली टर्निंग पॉइंट यूएसए नामक रूढ़िवादी युवा समूह के एक सम्मेलन में हज़ारों छात्रों को संबोधित कर रहे थे.
क्या बोले FBI के निदेशक काश पटेल?
वहीं, FBI के निदेशक काश पटेल ने कहा कि जांच करने वाली टीम ने कर्क की हत्या के आरोपी रॉबिन्सन के इरादे को दर्शाने वाले सबूत इकट्ठा किए हैं. फॉक्स न्यूज़ के फॉक्स एंड फ्रेंड्स कार्यक्रम में काश पटेल ने पुष्टि की कि रॉबिन्सन ने गोलीबारी से पहले किसी अन्य व्यक्ति को एक टेक्स्ट मैसेज भेजा था, जिसमें उसने कर्क की हत्या की योजना बनाई थी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









