
देव दीपावली: 21 लाख दीपों से जगमगाएगी काशी, उपराष्ट्रपति और CM योगी की मौजूदगी में होगा नमो घाट का उद्घाटन
AajTak
वाराणसी के मंडल आयुक्त कौशलराज शर्मा ने खास बातचीत में बताया कि देव दीपावली विश्वप्रसिद्ध त्योहार बन चुका है. जब से पीए मोदी ने 2020 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, तब से 4 वर्ष में देव दीपावली कई गुना ज्यादा बढ़ गई है.
देवताओं की दीपावली यानी देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा को काशी में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. पिछले 4 दशकों में यह परंपरा एक लोकपर्व और महोत्सव का रूप ले चुकी है और साल दर साल बढ़ती ही चली जा रही है. इस बार आज देव दीपावली पर वाराणसी में कुल करीब 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे. इसके साथ ही, इस पल का गवाह बनने के लिए लाखों की तादाद में पर्यटक और आस्थावान देश-दुनिया से काशी तो आते हैं. आज देव दीपावली पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद होंगे और नमो घाट का उद्घाटन करेंगे.
वाराणसी के मंडल आयुक्त कौशलराज शर्मा ने खास बातचीत में बताया कि देव दीपावली विश्वप्रसिद्ध त्योहार बन चुका है. जब से पीए मोदी ने 2020 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, तब से 4 वर्ष में देव दीपावली कई गुना ज्यादा बढ़ गई है. इसी का नतीजा है कि महीनों पहले से ही देशी-विदेशी पर्यटक इस त्योहार को देखने के लिए बुकिंग करा लेते हैं. काशी के गंगा घाटों पर दीये जलाए जाते हैं और प्रकाश की नगरी काशी की धारणा को चरित्रार्थ किया जाता है.
उन्होंने आगे बताया, "आज देव दीपावली में कई आकर्षण का केंद्र रहेगा. देव दिवाली के दिन 84 घाटों की फेहरिस्त में नमो घाट भी जुड़ने जा रहा है. इसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हाथों किया जाना है. इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी मौके पर मौजूद रहेंगे, क्योंकि पेट्रोलियम मंत्रालय के सहयोग से नमो घाट के निर्माण में आर्थिक मदद मिली है.
कार्यक्रम को लेकर कैसी तैयारियां?
आज यानी शुक्रवार की शाम नमो घाट का उद्घाटन समारोह साढ़े 3 बजे से शुरू होकर साढ़े 5 बजे तक चलेगा, फिर सभी डेलिगेट्स नमस्ते की मुद्रा के स्थान दीपदान करके देव दीपावली की शुरूआत करेंगे और सभी घाटों पर दीपक जलना शुरू हो जाएगा. इसी कड़ी में नमो घाट पर आतिशबाजी भी होगी. इसके अलावा चेतसिंह घाट पर 18-19 मिनट का प्रोजेक्शन शो होगा, जिसमें काशी की पौराणिकता, गंगा उद्गम और देव दीपावली के बारे बताएगा. इसी चेतसिंह घाट पर लेजर शो भी होगा. इसके अलावा कोल्ड ग्रीन पायरो का भी शो रखा गया है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







