
दूसरे दादा: क्या मिथुन चक्रवर्ती भाजपा के लिए गेमचेंजर होंगे?
AajTak
भाजपा पहले बीसीसीआइ प्रमुख सौरव गांगुली पर दांव लगाना चाहती थी, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वे राजनीति से दूर रहना चाहते हैं. ऐसे में भाजपा ने बंगाल में लोगों से जुड़ने के लिए अब बुजुर्ग अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पर दांव लगाया है.
पश्चिम बंगाल में लोकप्रिय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की काट के तौर पर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शब्दों में, धरतीपुत्र की तलाश में है. 7 मार्च को पार्टी को बुजुर्ग अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद मिथुन चक्रवर्ती मिल गए. हालांकि यह अब भी अस्पष्ट है कि तीन बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता और बंगाल की बॉलीवुड को अब तक की सबसे बड़ी देन मिथुन को भाजपा क्या मुख्यमंत्री बनाने पर विचार कर रही है. चक्रवर्ती की भाजपा में एंट्री कोलकाता के ब्रिगेड रोड में आयोजित भारी भीड़ वाली रैली में हुई जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया. नरेंद्र मोदी ने करीब एक घंटे तक चले अपने संबोधन में चक्रवर्ती को बंगाल का काबिल बेटा बताया जो कि राज्य में असल परिवर्तन के लिए आया है. जैसे ही चक्रवर्ती का नाम पुकारा गया भीड़ उत्तेजित हो उठी. युवा और महिलाओं ने बैरीकेड पार करने की कोशिश की और उनकी एक झलक के लिए वीआइपी घेरे के पास जाने के लिए घमासान मच गया. 70 साल के चक्रवर्ती कुर्ता-पायजामा पहने और काली बुनी हुई टोपी में मंच पर नमूदार हुए.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









