
दूल्हा-दुल्हन ने बारातियों से धुलवाए जूठे बर्तन, इस वजह से करवाया ऐसा
AajTak
शादी में डांस, मस्ती और फिर शानदार दावत के किस्से तो बहुत आम हैं, लेकिन एक ऐसी शादी की कहानी वायरल हो रही है, जिसमें मेहमानों को दावत के बाद झूठे बर्तन धोने पड़े.
शादी में डांस, मस्ती और फिर शानदार दावत के किस्से तो बहुत आम हैं, लेकिन एक ऐसी शादी की कहानी वायरल हो रही है, जिसमें मेहमानों को दावत के बाद जूठे बर्तन धोने पड़े. सोशल मीडिया पर इस शादी में शामिल हुए एक मेहमान ने इस कहानी को पोस्ट करते हुए बताया कि आखिर उस दिन ऐसा क्या हुआ, कि दावत के बाद सभी मेहमान बर्तन धोते हुए नजर आए. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) सोशल मीडिया साइट रेडिट पर एक यूजर ने इंग्लैंड में हुई शादी की कहानी को पोस्ट किया है. पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें एक बेहद ही महंगी और शानदार शादी समारोह में आमंत्रित किया गया था, लेकिन वहां जाकर जो कुछ भी उनके साथ हुआ, वो बेहद हैरान करने वाला था. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) इस महिला यूजर ने पोस्ट में लिखा है कि इस समारोह में खाना बेहद लजीज था, लेकिन कम था. कई मेहमान भूखे रह गए. वहीं जिन मेहमानों ने खाना खाया, उनसे जूठे बर्तन धुलवाये गए. दूल्हा-दुल्हन के इशारे पर एक कर्मचारी वहां आया, जिसने सभी मेहमानों को दावत के बाद किचन में चलने के लिए कहा. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









