
दुल्हन ने मां को जूते से पीटा, दूल्हे ने दिया साथ, सुहागरात के समय जोड़ा पहुंचा जेल
AajTak
शादी की पार्टी में गेस्ट ने ड्रिंक की हुई थी. इसी दौरान दुल्हन ने अपनी मां पर हमला कर दिया. इस हमले में मां बुरी तरह घायल हो गई. अब कोर्ट ने दूल्हा-दुल्हन को हमले का दोषी माना है.
एक कपल की शादी के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हे-दुल्हन को जेल जाना पड़ गया. सुहागरात के दिन वो जेल में बंद रहे. जेल में उनके साथ दूल्हे का एक दोस्त भी था. दरअसल, दुल्हन ने शादी वाले दिन अपनी ही मां पर हमला कर दिया था, इस हमले में दूल्हे और उसके दोस्त ने भी साथ दिया था. हमले में बुरी घायल महिला की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन और उसके साथी को जेल भेज दिया.
स्कॉटलैंड की ये घटना 2019 की है. लेकिन अब कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाया है. दूल्हा-दुल्हन को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. Livingston Sheriff Court ने दूल्हा-दुल्हन और उनके साथी को मारपीट व चोट पहुंचाने के आरोप में दोषी ठहराया है.
'द सन' के मुताबिक, 26 साल की क्लेयर गुडब्रांड (Claire Goodbrand) और 33 साल के ईमोन गुडब्रांड (Eamonn Goodbrand) की शादी में बवाल हो गया था. दरअसल, शादी की पार्टी में गेस्ट ने जमकर ड्रिंक की हुई थी. इसी बीच किसी बात को लेकर क्लेयर ने अपनी 47 वर्षीय मां चेरी-एन लिंडसे (Cherry-Ann Lindsay) पर हमला कर दिया.
दुल्हन ने शादी में अपनी मां को पीटा!
आरोप लगा कि क्लेयर ने अपनी मां लिंडसे को ना सिर्फ बालों से पकड़कर घसीटा बल्कि उसे जूतों से भी पीटा. उसने लिंडसे को मुक्के भी मारे.
47 वर्षीय लिंडसे ने बताया कि क्लेयर ने उसकी गर्दन को ऐसे दबाया था कि लगा उसकी जान चली जाएगी. इस बीच दूल्हे ईमोन गुडब्रांड और उसके साथी कीरन (Kieran) ने लिंडसे के पति डेविड पर अटैक कर दिया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










