
दुनिया में सबसे गरीब है ये देश, रोटी और पानी भी यहां लग्जरी, ऐसी है जिंदगी
AajTak
अफ्रीका के पूर्वी भाग में बसा हुआ साउथ सूडान साल 2011 में सूडान से अलग होकर एक आजाद देश बन गया था. वर्तमान में इस देश की आबादी लगभग 1.3 करोड़ है, और इसकी राजधानी जुबा है. आंतरिक युद्ध और आर्थिक अस्थिरता ने देश को इतना डुबा दिया कि वहां रहने वाले लोगों के लिए जिंदा रहना भी एक चुनौती ही बन गई.
गरीबी में आदमी जिंदा तो होता है लेकिन उस जिंदगी को जीने के लिए दो वक्त की रोटी और कभी-कभी तो पीने का पानी भी लग्जरी से कम नहीं होता है. दुनिया के अमीर देशों में लोगों की ऐश से भरपूर जिंदगी की चर्चा तो आमतौर पर की जाती है लेकिन गरीब देशों की बातें या वहां के आम जीवन बिताने वाले लोगों के बारे में जानने में ज्यादा लोग इच्छुक नहीं होते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही दुनिया के सबसे गरीब देशों की लिस्ट में शुमार साउथ सूडान देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लोगों की रोजमर्रा जिंदगी नरक में रहने से कम नहीं है.
अफ्रीका के पूर्वी भाग में बसा हुआ साउथ सूडान साल 2011 में सूडान से अलग होकर एक आजाद देश बन गया था. वर्तमान में इस देश की आबादी लगभग 1.3 करोड़ है, और इसकी राजधानी जुबा है. साउथ सूडान के सूडान से आजाद होने के बाद से ही लोगों की स्थिति बद से बदतर हुई.
आंतरिक युद्ध और आर्थिक अस्थिरता ने देश को इतना डुबा दिया कि वहां रहने वाले लोगों के लिए जिंदा रहना भी एक चुनौती ही बन गई. आलम यह हो गया कि साल 2024 में इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ) ने जीडीपी के लिहाज से भी साउथ सूडान को सबसे गरीब देश बताया है.
साल 2013 और साल 2016 के गृहयुद्ध ने बदल दी सारी तस्वीर जब सूडान से साउथ सूडान अलग हुआ, उस समय सूडान की हालात भी बहुत अच्छी तो थी नहीं, ऐसे में साउथ सूडान के अलग होते ही चीजें और ज्यादा बिगड़ना शुरू हो गई. वर्तमान में साउथ सूडान की 82 फीसदी जनता गरीबी में है. अगर बात करें वहां के ग्रामीण इलाकों की तो वहां शायद लोगों तक एक दिन में एक वक्त की रोटी भी नहीं पहुंच रही है. यूएन और कई वैश्विक स्तर की एजेंसियां वहां बेशक लोगों के लिए काम कर रही हैं लेकिन हालत इतनी खराब है कि लोगों का आम जीवन जीना भी मुश्किल हो गया है. 9 जुलाई, साल 2011 में दक्षिण सूडान के अलग होने के बाद ही स्थिति तो खराब हो गई थी. जिसके बाद देश के लोग साल 2013 और साल 2016 में आंतरिक युद्ध से जूझे जिससे वहां की हालत और ज्यादा बिगड़ गई. अप्रैल, साल 2019 में तत्कालीन ओमर अल बशीर की सरकार गिरने के बाद से साउथ सूडान नरक समान होता चला गया.
साल 2022 में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, 70 फीसदी सूडान की जनता ऐसी है जो भूखमरी की कगार पर है. देश में एक तो अर्थव्यवस्था बेहद कमजोर है, दूसरा कोरोना के प्रभाव ने भी चीजें बिगाड़ दी और बेरोजगारी धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच गई.
आखिर कैसे हुई साउथ सूडान की इतनी बुरी हालत?

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.






