
दुनिया की चिंता बढ़ा रहे कोरोना के दो नए खतरनाक वैरिएंट, भारत में भी अक्टूबर-नवंबर में आएगी नई लहर?
AajTak
ओमिक्रॉन का BA.5 सब-वेरियंट दुनिया भर में फैल चुका है जो 76.2 प्रतिशत मामलों के लिए जिम्मेदार है. वहीं, भारत में XBB वैरिएंट जोर पकड़ रहा है जिसकी वजह से आने वाले तीन से चार सप्ताह में देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं. हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि ये नए वैरिएंट्स कोरोना के मामलों में वृद्धि करेंगे लेकिन इनकी लोगों के लिए खतरनाक साबित होने की संभावना बेहद कम है.
देश में एक बार फिर कोरोना ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं और पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,060 नए मामले दर्ज किए गए हैं. हालांकि, कोरोना के केस अब तक के सबसे निचले स्तर पर हैं लेकिन पूरी दुनिया में लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहे ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट BF.7 और XBB ने भारत में भी खतरे की घंटी बजा दी है. कोरोना का ये नया वैरिएंट ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट है. इसका नाम BF.7 है और ये काफी तेजी से फैलता है
भारत में पहले से मौजूद BA.4 और BA.5 सब-वेरिएंट उतने खतरनाक साबित नहीं हुए लेकिन BA.2.75 देश में फैले अधिकांश संक्रमणों की वजह है.
अमेरिका में बीक्यू.1, बीक्यू.1.1, और बीएफ.7 पर नजर रखी जा रही है क्योंकि ये संक्रमण फैलने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं. सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल-यूएसए के आंकड़ों के अनुसार, बीक्यू.1 और बीक्यू.1.1 दोनों ही कोरोना के कुल मामलों के 5.7-5.7 प्रतिशत केसों के लिए जिम्मेदार हैं. जबकि बीएफ.7 वैरिएंट 5.3 प्रतिशत केस के लिए जिम्मेदार है.
ब्रिटेन में BQ.X वैरिएंट और BF.7 पर नजर रखी जा रही है क्योंकि ये दोनों वैरिएंट BA.5 की जगह फैलकर तबाही मचा सकते हैं. यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, BF.7 वैरिएंट की वजह से देश में कोरोना के 7.26 प्रतिशत केस सामने आए हैं और आशंका है कि BA.5 की तुलना में ये ज्यादा तेजी से फैल सकता है.
वहीं, XBB वैरिएंट जो दो ओमिक्रॉन सब-लीनेज BJ.1 और BA.2.75 का संयोजन है, सिंगापुर में तेजी से संक्रमण फैला रहा है. ये वैरिएंट वहां लोकल लेवल पर फैल रहे 54 प्रतिशत मामलों के लिए जिम्मेदार है.
भारत में भी फैल रहा XBB वैरिएंट भारत के लिए खतरे वाली बात ये है कि काफी संक्रामक XBB वैरिएंट भारत में भी तेजी से फैल रहा है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












