
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना लाहौर, पंजाब सरकार कराएगी आर्टिफिशियल रेन
AajTak
पाकिस्तान के सांस्कृतिक शहर लाहौर को विश्व का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया गया है, AQI 394 तक पहुंच चुका है. पंजाब सरकार ने धुआं कम करने के लिए आर्टिफिशियल वर्षा की योजना बनाई है. हैरानी की बात है कि यहां की मुख्यमंत्री ने भारत को इसका जिम्मेदार ठहराया है.
पाकिस्तान के पंजाब के शहर लाहौर को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया गया है, जहां AQI 394 तक पहुंच चुका है. पूरे शहर में धुंध छाया हुआ है और हालात ऐसे हैं कि हर तरफ-तरफ धुआं-धुआं सा लग रहा है. एक्यूआई की इस रिपोर्ट पर चर्चा के बीच पंजाब सरकार ने धुआं कम करने के लिए आर्टिफिशियल वर्षा की योजना बनाई है. हैरानी की बात है कि यहां की मुख्यमंत्री ने इसके लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है.
पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने इस महीने की शुरुआत में भारत के साथ "क्लाइमेट डिप्लोमेसी" की पहल करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि भारत के पंजाब में जलाई जाने वाली पराली का प्रभाव सीमा पार भी पड़ता है. उन्होंने कहा, "इस मुद्दे को भारत के साथ तत्काल उठाया जाना चाहिए." हालांकि, खबर लिखे जाने तक भारत की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: पराली जलने पर कृषि विभाग का बड़ा एक्शन, हरियाणा में 24 अधिकारी और कर्मचारी सस्पेंड
लोगों को हो रही स्वास्थ्य समस्याएं
AQI प्रदूषण के विभिन्न स्तरों को बताता है और 100 से ऊपर का AQI स्वास्थ्य के लिए हानिकारकर माना जाता है, और 150 से ऊपर "बहुत हानिकारक" की श्रेणनी में होता है. आमतौर पर खेतों में पराली जलाने से वायु गुणवत्ता तेजी से खराब होती है. खतरनाक धुंध की वजह से स्थानीय लोगों को खांसी, सांस संबंधी समस्याएं, आंखों में जलन जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं.
'एंटी-स्मॉग स्क्वाड' का गठन

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











