
दिवाली पर प्रदूषण ने तोड़ दिया चार साल का रिकॉर्ड... PM 2.5 का स्तर 675 के पार, साउंड लिमिट की भी उड़ी धज्जियां
AajTak
दिल्ली ने इस साल चार सालों में सबसे खराब दिवाली मनाई, जब PM2.5 स्तर 675 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया. सोमवार शाम से हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही. रातभर प्रदूषण और शोर स्तर दोनों खतरनाक सीमाओं से ऊपर रहे, जबकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय समय के बाद भी पटाखे जलते रहे.
दिल्ली की हवा दिवाली की रात फिर जहर में बदल गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 345 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है.
पिछले सालों की तुलना में यह 2024 के 330, 2023 के 218, 2022 के 312 और 2021 के 382 से अधिक रहा. रातभर AQI 344 से 359 के बीच बना रहा और मंगलवार दोपहर तक औसत 351 दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के प्रदूषण पर भिड़ीं BJP और AAP, मंत्री सिरसा ने लगाए गंभीर आरोप तो सौरभ भारद्वाज ने बताया 'अनपढ़'
PM2.5 स्तर 675 तक पहुंचा, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









