‘दिल की धड़कन 175....’, सेमीफाइनल में भारत की जीत का क्या था टर्निंग पॉइंट, किसने पलटा मैच? सूर्यकुमार यादव ने सब कुछ बताया
AajTak
वानखेड़े में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन की पारी और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी को जीत का टर्निंग प्वाइंट बताया. वहीं इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रुक ने सैमसन का कैच छोड़ने को अपनी बड़ी गलती माना.
वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली. जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भारत में वर्ल्ड कप खेलना और टीम की अगुवाई करना उनके लिए बेहद खास एहसास है, खासकर तब जब फाइनल अहमदाबाद में खेला जाना है.
सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा- यह अविश्वसनीय अहसास है. भारत में खेलना, इतनी शानदार टीम की कप्तानी करना और यहां वर्ल्ड कप खेलना बेहद खास है. अब फाइनल खेलने अहमदाबाद जाना हम सभी खिलाड़ियों के लिए बहुत विशेष पल है. पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में दौरान सूर्या ने यह भी बताया कि मैच का टर्निंंग पॉइंट क्या था.
So, it all comes down to this ⚔️ A cracker of a final awaits on Sunday 🔥 ICC Men’s #T20WorldCup | FINAL | #INDvNZ | SUN, 8th MAR, 5:30 PM pic.twitter.com/I9P9yQ7hjh
सैमसन के 89 रन पर सूर्या ने क्या कहा? सूर्यकुमार यादव ने मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले संजू सैमसन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि सैमसन मैदान पर उतरते ही जानते थे कि उन्हें क्या करना है.
उन्होंने कहा- जैसे ही वह बल्लेबाजी के लिए गए, उन्हें पता था कि उन्हें क्या करना है. विकेट अच्छा था, इसलिए जब भी विकेट गिरा उन्होंने आक्रामकता बनाए रखी. टीम को जिस तरह की पारी की जरूरत थी, उन्होंने बिल्कुल वैसी ही बल्लेबाजी की. पिछले एक साल से वह जिस मेहनत में लगे थे, उसका आज उन्हें इनाम मिला.
बुमराह और गेंदबाजों ने पलटा मैच सूर्यकुमार ने माना कि मैच के अहम मोड़ पर भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और वहीं से मुकाबला भारत की तरफ झुक गया. उन्होंने कहा- जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और बाकी गेंदबाजों ने जिस तरह मैच को वापस खींचा, वह अविश्वसनीय था. हम जानते हैं कि बुमराह भारत के लिए वर्षों से क्या करते आए हैं. आज भी उन्होंने वही किया और मैच हमसे दूर नहीं जाने दिया. यह भी पढ़ें: अक्षर के कैच, बुमराह-हार्दिक के वो 2 ओवर, संजू की हिटिंग... भारत ने इंग्लैंड का सपना यूं किया चकनाचूर

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








