
दिल्ली-NCR में तेज बारिश से सड़कें-अंडरपास सब जलमग्न, जगह-जगह ट्रैफिक जाम
AajTak
Delhi-NCR Rain: भारी बारिश के कारण दिल्ली-NCR के कई इलाकों की सड़कें लबालब हैं, जलभराव की वजह से सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार सुस्त है. सुबह में घर से निकलने वाले लोगों को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
देश के कई हिस्सों में मॉनसून की बारिश का कहर जारी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी झमाझम बारिश देखने को मिल रही है. दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई है. भारी बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कें लबालब हैं.
जलभराव की वजह से सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार सुस्त है. सुबह घर से निकलने वाले लोगों को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, कई जगहों पर जलभराव के कारण जाम की भी स्थिति है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज (सोमवार) दोपहर तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.
भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न
दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव तो मानो दिल्लीवालों के लिए अब आम बात हो चुकी है. बुराड़ी इलाके में भी कई सड़के बारिश के पानी से लबालब हैं. पानी इतना ज्यादा भरा हुआ है कि सड़क दिखाई तक नहीं दे रही. कई जगहों पर गड्ढे हैं और पानी भरने की वजह से वह गड्ढे भी सड़कों पर दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिसकी वजह से हादसों का भी खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है.
दिल्ली के आईटीओ, धौला कुआं, नरैना, पटेल नगर, विजय चौक, जंगपुरा और रोहिणी में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जाम लगा है. दिल्ली-नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम की वजह से सुबह के समय ऑफिस जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






