
JNU नारेबाजी कांड के बाद विवादों में कौन से 9 चेहरे? 5 जनवरी की रात की पूरी कहानी
AajTak
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में 5 जनवरी 2020 के हमले की बरसी पर हुई नारेबाजी का वीडियो वायरल होने से विवाद बढ़ गया है. ABVP ने इसे देश विरोधी बताया, JNUSU ने वैचारिक विरोध कहा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने FIR और सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में 5 जनवरी की देर शाम कुछ छात्रों ने साल 2020 में हॉस्टल में हुए हमले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कई तरह की नारेबाजी की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नाम भी लिया गया. नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले में तूल पकड़ना शुरू किया.
ABVP ने इस नारेबाजी को विवादित बताते हुए कहा कि नारे लगाने वालों की मानसिकता हिंदू धर्म के प्रति नफरत से भरी है. संगठन ने इसे 'एंटी इंडिया थॉट' और 'इंटेलेक्चुअल टेररिज्म' करार दिया है. वहीं, आरोपों को खारिज करते हुए JNUSU की प्रेसिडेंट अदिति मिश्रा ने आजतक से बात करते हुए कहा, "जितने भी नारे लगाए गए, वे वैचारिक थे और किसी पर भी व्यक्तिगत हमला नहीं किया गया."
इसके अलावा, विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटना की निंदा की है और 'आपत्तिजनक नारे' लगाने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की बात कही है. देर शाम दिल्ली पुलिस को शिकायत मिली थी, जिस पर दिल्ली पुलिस लीगल ओपनियन ले रही है. फिलहाल, अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं हुई है.
JNU के सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने औपचारिक रूप से फर्स्ट इंफॉर्मेशन रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने का अनुरोध किया है. डिपार्टमेंट द्वारा स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO), वसंत कुंज (उत्तर) को जारी एक आधिकारिक पत्र के मुताबिक, कार्यक्रम रात करीब 10:00 बजे शुरू हुआ और इसे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) से जुड़े छात्रों द्वारा आयोजित किया गया था.
JNU के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने पुलिस से घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज करने का अनुरोध किया है. इस पत्र की कॉपी यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर और रजिस्ट्रार को भी भेजी गई हैं.
सिक्योरिटी डिपार्मेंट ने बताया कि नारेबाजी की घटना के दौरान उपस्थित छात्रों में अदिति मिश्रा, गोपिका बाबू, सुनील यादव, दानिश अली, साद आज़मी, महबूब इलाही, कनिष्क, पाकीज़ा खान और शुभम सहित अन्य शामिल थे.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









