
'पूरे देश की बिजली एक बार में काट दी, सिर्फ कैंडल...', ट्रंप ने दी वेनेजुएला के ऑपरेशन की डिटेल
AajTak
वेनेजुएला में राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ने के ऑपरेशन की जानकारी देते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा है कि ऑपरेशन से पहले पूरे वेनेजुएला की बिजली एक ही साथ काट दी गई. ट्रंप ने कहा कि इस दौरान रोशनी सिर्फ उन लोगों के पास थी जिनके पास कैंडल थी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला ऑपरेशन के बारे में नई जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन को अंजाम देने से पहले पूरे वेनेजुएला की बिजली एक ही बार में काट दी गई थी. तब लोग चौक गए और उन्हें समझ में आने लगा कि कुछ होने वाला है. इस दौरान पूरे वेनेजुएला में रोशनी का एकमात्र स्रोत कैंडल ही था.
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस ऑपरेशन को 'अविश्वसनीय'बताया. ट्रंप ने ऑपरेशन की डिटेल देते हुए कहा, "यह बहुत मुश्किल था. 152 फाइटर प्लेन इस हमले में शामिल थे, हमारे बहुत सैनिक जमीन पर भी थे. लेकिन यह कमाल का था.
ट्रंप ने कहा कि जरा इस बारे में सोचिए इस ऑपरेशन में हमने किसी को नहीं खोया और दूसरी तरफ बहुत से लोग मारे गए. हालांकि मैं यह भी कहता हूं कि यह दुर्भाग्य था.
ट्रंप ने कहा कि हमले से पहले अमेरिका ने पूरे देश में बिजली काट दी थी.
उन्होंने कहा, "काराकास में बिजली नहीं थी. सिर्फ़ उन्हीं लोगों के पास रोशनी थी जिनके पास मोमबत्तियां थीं, जो बस बुझने वाली थीं." "तो हमने उन्हें थोड़ा हैरान कर दिया. लेकिन यह शानदार था – यह रणनीति के हिसाब से शानदार था. यह एक अविश्वसनीय चीज़ थी."
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जैसे ही बिजली कटी उन्हें पता चल गया कि हम आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि वेनेजुएला की सरकार ने राजधानी काराकस के बीच में एक टॉर्चर चैंबर बना रहा था. उसे अब बंद कर दिया गया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








