
Delhi: जनकपुरी में गो-तस्करी के शक में युवकों को घेर कर पीटा, कार में की तोड़फोड़, Video
AajTak
दिल्ली के जनकपुरी में गो-तस्करी के शक में भीड़ ने दो युवकों पर हमला कर दिया. युवकों की कार तोड़ दी गई और दोनों घायल हो गए. पुलिस जांच में अब तक गो-तस्करी से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला है. पीड़ितों ने वैध मांस सप्लाई की रसीद दिखाई है.
पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में गो-तस्करी के शक में भीड़ द्वारा मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है. कार में सवार दो युवकों के साथ जमकर मारपीट की गई और उनकी कार को लाठी डंडों से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यह घटना 6 जनवरी 2026 की सुबह की बताई जा रही है. पुलिस को PCR कॉल के जरिए सूचना मिली कि A-1 जनकपुरी स्कूल के सामने कुछ लोगों ने गो-तस्करी के शक में दो युवकों को घेर लिया है. सूचना मिलते ही जनकपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को सड़क किनारे एक I-10 कार क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी मिली.
कार में सवार दो युवकों के साथ मारपीट
मौके पर मौजूद कॉलर निर्मल ने पुलिस को बताया कि उसने 3 से 4 लोगों को दो युवकों को गो-तस्कर समझकर बेरहमी से पीटते और उनकी कार में तोड़फोड़ करते देखा. जांच में सामने आया कि घायल युवकों की पहचान अमान और मोहम्मद इरफान के रूप में हुई है. दोनों गाजीपुर स्लॉटर हाउस से भैंस का मांस लेकर रोजाना सप्लाई करते हैं. यह मांस ख्याला इलाके की दो दुकानों और बिंदापुर की एक दुकान में सप्लाई किया जाता है.
पीड़ित युवकों ने पुलिस को MCD स्लॉटर हाउस की 6 जनवरी 2026 की रसीद भी दिखाई है. इस रसीद में एक भैंस का उल्लेख है और यह नबील के नाम पर जारी की गई है, जो अमान का भाई बताया जा रहा है. बताया गया कि मांस की सप्लाई कर दोनों युवक घर लौट रहे थे, तभी विशाल और गोपाल नाम के दो लोगों ने उन्हें गो-तस्कर समझ लिया. इसी को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गई. इसके बाद और लोग मौके पर जुट गए और दोनों युवकों की पिटाई कर दी गई.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








