
दिल्ली में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास MCD का बुलडोजर एक्शन, विरोध में पथराव, इलाके में तनाव
AajTak
दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई बुधवार सुबह शुरू हो गई. एमसीडी की टीम 17 बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध किया और पुलिस पर पथराव हुआ. हालात को देखते हुए इलाके में तनाव बना हुआ है.
दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास अवैध निर्माण हटाने के लिए एमसीडी ने बुधवार सुबह बुलडोजर कार्रवाई की. मौके पर 17 बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाया गया.
इससे पहले कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने विरोध जताया. देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव कर दिया. इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया. स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया.
सेंट्रल रेंज के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मधुर वर्मा ने कहा, दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत एमसीडी ने 7 जनवरी की सुबह तड़के दिल्ली के रामलीला मैदान के पास तुर्कमान गेट स्थित फैज़-ए-इलाही मस्जिद के आसपास अतिक्रमित क्षेत्र में तोड़फोड़ की कार्रवाई की. डिमोलिशन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की.
उन्होंने कहा, हालात को नियंत्रित करने के लिए सीमित और संतुलित बल का इस्तेमाल किया गया, जिससे बिना किसी तनाव बढ़ाए स्थिति को तुरंत काबू में कर लिया गया और सामान्य स्थिति बहाल कर दी गई. डिमोलिशन से पहले मौके पर कई अर्थमूवर मशीनें भी देखी गईं.
एमसीडी अधिकारियों के मुताबिक मस्जिद से सटे दवाखाने और बारात घर को अवैध घोषित किया गया था. रामलीला मैदान क्षेत्र में हुए सर्वे के बाद इन निर्माणों को हटाने का फैसला लिया गया था. प्रशासन ने पहले ही लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया था.
देर रात नगर निगम के 17 बुलडोजर पहुंचे तो वहां पथराव शुरू हो गया. मौके पर तैनात पुलिसबल ने आंसू गैस गोले छोड़े और लोगों को खदेड़ा. पुलिस ने आसपास के एरिया के रास्ते बंद कर दिए हैं.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









