
हैदराबाद: रेलवे स्टेशन से 10 किलो गांजे के साथ नाबालिग गिरफ्तार, ऐसे हुआ मुंबई ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़
AajTak
एक रेलवे स्टेशन से 10 किलो गांजे के साथ नाबालिग की गिरफ्तारी की गई है. इसी के बाद मुंबई ड्रग सिंडिकेट का खुलासा हुआ है. इस कार्रवाई को EAGLE फोर्स ने अंजाम दिया है. इस मामले में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.
हैदराबाद में EAGLE फोर्स ने मंगलवार को नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी रेलवे स्टेशन से की गई, जहां 17 वर्षीय किशोर कथित तौर पर 10 किलो गांजा मुंबई ले जाने की कोशिश कर रहा था. जब्त गांजे की कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है. यह ऑपरेशन ड्रग तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है. EAGLE फोर्स ने साफ किया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. नाबालिग की गिरफ्तारी ने ड्रग माफिया की नई रणनीति को उजागर कर दिया है.
गुप्त सूचना पर संयुक्त ऑपरेशन पुलिस को पहले से ही विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी कि रेलवे स्टेशन के जरिए गांजे की तस्करी की जा रही है. इसके बाद Elite Action Group for Drug Law Enforcement (EAGLE) फोर्स ने S R Nagar पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया. 5 जनवरी को नेचर क्योर हॉस्पिटल रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. इसी दौरान नाबालिग को हिरासत में लिया गया. तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद बैग से पांच पैकेट गांजा बरामद हुआ.
मुंबई के ड्रग सिंडिकेट का कनेक्शन जांच में सामने आया कि यह नाबालिग मुंबई स्थित ड्रग सिंडिकेट के लिए काम कर रहा था. पुलिस के मुताबिक, अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी में अब नाबालिगों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. ड्रग माफिया जानबूझकर बच्चों को मोहरा बना रहे हैं ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके. यह मामला इसी नई कार्यप्रणाली का उदाहरण है. EAGLE फोर्स ने इसे युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बताया है.
नाबालिगों का इस्तेमाल, नई रणनीति पुलिस बयान में कहा गया कि नाबालिगों का ड्रग तस्करी में इस्तेमाल एक गंभीर अपराध है. इससे न केवल कानून व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि देश के युवाओं का भविष्य भी बर्बाद होता है. ड्रग सिंडिकेट अब पुलिस की सख्ती से बचने के लिए बच्चों को आगे कर रहे हैं. यह तरीका कानून से बचने की साजिश का हिस्सा है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.
NDPS और जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज इस पूरे मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. नाबालिग पर NDPS एक्ट के साथ-साथ जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) एक्ट, 2015 के तहत कार्रवाई की जा रही है. चूंकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसे जुवेनाइल जस्टिस सिस्टम के तहत पेश किया जाएगा. पुलिस का कहना है कि कानून के मुताबिक आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी.
टेंपो क्लीनर था नाबालिग जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार नाबालिग मुंबई में टेंपो क्लीनर के तौर पर काम करता था. ड्रग सप्लायर्स ने उसकी आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाया. उसे आसान काम और पैसे का लालच देकर इस जाल में फंसाया गया. पुलिस का मानना है कि ऐसे कई और बच्चे ड्रग नेटवर्क का शिकार बन रहे हैं. यह मामला उसी शोषण की कहानी बयां करता है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








