
रायपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के बेटे ने बाइक सवार को रौंदा, आरोपी को थाने से ही मिली बेल
AajTak
छत्तीसगढ़ की भाजपा विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के बेटे बलवंत सिंह को पुलिस ने हिट-एंड-रन के मामले में गिरफ्तार किया है. हालांकि, जमानती धाराएं होने के कारण उन्हें थाने से ही बेल मिल गई. इस हादसे में घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.
छत्तीसगढ़ के रायपुर में सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के 33 वर्षीय बेटे बलवंत सिंह का नाम सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, बलवंत सिंह अपनी कार से जा रहे थे, तभी उन्होंने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.
हादसे के बाद आरोपी दूसरी कार से फरार हो गया. यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के सालासर चौक पर रात करीब 1 बजे हुई. हादसे का शिकार हुआ 34 वर्षीय त्रिभुवन सिंह एक डीजे (DJ) है और काम से घर लौट रहा था.
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस जांच के अनुसार, टक्कर मारने के बाद बलवंत सिंह अपनी कार छोड़कर दूसरी गाड़ी से मौके से फरार हो गया. घायल त्रिभुवन को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: पहले एक गाड़ी ने मारी टक्कर, फिर पीछे से दूसरी कार ने उड़ाया... देवरिया में हिट एंड रन का खौफनाक केस
थाने से ही मिली जमानत
तेलीबांधा पुलिस ने मंगलवार शाम बलवंत सिंह को गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125(a) और 281 के तहत मामला दर्ज किया गया है. चूंकि ये धाराएं जमानती थीं, इसलिए उसे बेल बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








