
दिल्ली में साल का पहला कोल्ड डे दर्ज, घना कोहरा और बहुत खराब हवा ने बढ़ाई परेशानी
AajTak
दिल्ली में मंगलवार को साल का पहला कोल्ड डे दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 13 से 16 डिग्री के बीच रहा और घना कोहरा छाया रहा. वहीं वायु गुणवत्ता और बिगड़कर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली में मंगलवार को इस साल का पहला कोल्ड डे दर्ज किया गया, जब अधिकतम तापमान में तेज गिरावट देखने को मिली और राजधानी में ठंड का असर साफ नजर आया. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. पालम और लोधी रोड इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग के मुताबिक, जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहता है, तब कोल्ड डे घोषित किया जाता है.
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम था. वहीं न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा.
साल का पहला कोल्ड डे दर्ज किया गया
स्टेशनवार आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा. पालम में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम था. लोधी रोड में 15.8 डिग्री, रिज क्षेत्र में 14.9 डिग्री और अयानगर में 14 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.
न्यूनतम तापमान की बात करें तो सफदरजंग, लोधी रोड, रिज और अयानगर में यह 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं पालम में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत और शाम को 91 प्रतिशत रही.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








