
Mumbai: कांदिवली में सिक्योरिटी गार्ड ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत बन गई पहेली
AajTak
मुंबई के कांदिवली में 45 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड प्रभाकर ओझा ने अपने घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. मामला प्रकाश में आन के बाद पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है. पढ़े इस वारदात की पूरी कहानी.
मुंबई के कांदिवली इलाके से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 45 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड ने कथित तौर पर अपने ही घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, मृतक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर का इस्तेमाल किया. यह घटना मंगलवार को सामने आई, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल पुलिस ने मामले में आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया है. आत्महत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है.
मृतक की पहचान मृतक की पहचान प्रभाकर ओझा के रूप में हुई है. वह मुंबई के MIDC इलाके में स्थित एक ज्वेलरी शॉप में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था. प्रभाकर अपने परिवार के साथ कांदिवली के पोइसर इलाके में रहता था. परिजन और पड़ोसी इस घटना से गहरे सदमे में हैं. पुलिस ने बताया कि प्रभाकर के पास वैध हथियार लाइसेंस था.
सोमवार की है वारदात पुलिस के अनुसार, प्रभाकर ओझा सोमवार सुबह रोज़ की तरह ज्वेलरी शॉप पर ड्यूटी के लिए गया था. शाम करीब 4 बजे वह घर लौटा. घर पहुंचने के बाद उसने न तो पत्नी से बात की और न ही बच्चों से. इसके बाद वह सीधे कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. कुछ देर बाद घर के अंदर से गोली चलने की आवाज़ आई, जिससे परिवार घबरा गया.
परिवार और पड़ोसियों की प्रतिक्रिया गोली की आवाज सुनते ही परिजनों ने शोर मचाया और पड़ोसियों को बुलाया. आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. इसी बीच पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई. काफी प्रयास के बाद कमरे का दरवाजा खोला गया. अंदर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया.
अस्पताल में मृत घोषित दरवाजा खुलने पर प्रभाकर ओझा फर्श पर पड़े मिले और उनके सिर से खून बह रहा था. आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों की पुष्टि की जा सके.
जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने बताया कि प्रभाकर ओझा ने यह रिवॉल्वर उत्तर प्रदेश के मेरठ से हासिल की थी. फिलहाल मामले में आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया गया है. आत्महत्या के पीछे क्या कारण था, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है. परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








