
'पीएम मोदी मुझसे खुश नहीं, क्योंकि...', भारत के साथ रिश्तों पर ट्रंप का बड़ा बयान
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद को लेकर एक बार फिर नाराजगी जताई है. इस बीच उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके रिश्ते अच्छे हैं, लेकिन इस वजह से पीएम मोदी उनसे खुश नहीं हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि उनके और पीएम मोदी के बीच रिश्ते अच्छे हैं, लेकिन इस समय पीएम मोदी उनसे खुश नहीं हैं. ट्रंप के मुताबिक, इसकी वजह यह है कि भारत रूस से तेल खरीद रहा है, जिस कारण उसे ऊंचे टैरिफ चुकाने पड़ रहे हैं.
इससे पहले एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा था, "प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं. वह एक अच्छे व्यक्ति हैं. उन्हें पता है कि मैं खुश नहीं हूं. मुझे खुश करना जरूरी है." ट्रंप ने अपने पहले के बयान में कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार होता है, लेकिन अमेरिका चाहे तो भारत पर बहुत तेजी से टैरिफ बढ़ा सकता है.
यह भी पढ़ें: '$600 अरब रेवेन्यू... अमेरिका हो रहा मजबूत', Trump ने बताया टैरिफ से कितनी कमाई?
ट्रंप ने पहले कहा था, "वे (भारत) व्यापार करता है और हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं." इससे पहले भी ट्रंप संकेत दे चुके हैं कि भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी जानते हैं कि रूसी तेल की खरीद को लेकर वह खुश नहीं हैं. ट्रंप का यह भी कहना रहा है कि अमेरिका उन देशों के खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है जो रूस से व्यापार जारी रखे हुए हैं.
ट्रंप ने भारत पर लगाए थे टैरिफ पर टैरिफ
पिछले साल ट्रंप ने टैरिफ को लेकर भारत के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया था. उन्होंने भारत पर 25 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था. इसके अलावा रूसी तेल खरीदने को लेकर 25 फीसदी का अतिरिक्त पेनल्टी टैरिफ भी लगाया गया था. इस तरह कुछ श्रेणियों में कुल शुल्क 50 फीसदी तक पहुंच गया था. इस फैसले के बाद भारत और अमेरिका के रिश्तों में खासी तल्खी देखने को मिली थी. भारत ने उस समय साफ किया था कि वह अपने राष्ट्रीय हितों और ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखकर फैसले करता है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








