
गुरुग्राम में महिला ने कैब ड्राइवर को घंटों शहर में घुमाया, किराया मांगा तो छेड़छाड़ के केस में फंसाने की दे डाली धमकी
AajTak
गुरुग्राम में एक महिला ने कैब ड्राइवर को घंटों शहर में घुमाने के बाद किराया देने से इनकार कर दिया और पैसे मांगने पर उसे चोरी और छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी. पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला ने कैब ड्राइवर को घंटों तक शहर में घुमाया और जब ड्राइवर ने किराया मांगा तो उसे पुलिस में शिकायत करने और छेड़छाड़ के केस में फंसाने की धमकी दे दी. पुलिस ने इस मामले में महिला के खिलाफ FIR दर्ज की है.
पुलिस के मुताबिक, कैब ड्राइवर जियाउद्दीन ने शिकायत दी है कि महिला यात्री ज्योति दलाल ने मंगलवार सुबह करीब 8 बजे कैब बुक की. महिला ने पहले उसे सेक्टर-31, फिर बस स्टैंड और उसके बाद साइबर सिटी चलने को कहा.
ड्राइवर जियाउद्दीन के अनुसार, यात्रा के दौरान महिला ने उससे पैसे मांगे, जिस पर उसने उसे 700 रुपये दे दिए. इसके बाद महिला ने कई जगहों पर खाना-पीना किया, जिसका पूरा भुगतान ड्राइवर ने ही किया.
ड्राइवर का आरोप है कि जब दोपहर में उसने किराया देने और राइड खत्म करने की बात कही तो महिला गुस्से में आ गई. उसने धमकी दी कि वह उसे चोरी या छेड़छाड़ के मामले में फंसा देगी. इसके बाद महिला सेक्टर-29 थाना पहुंची और वहां हंगामा किया.
महिला के जाने के बाद ड्राइवर ने पुलिस को पूरी बात बताई. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ज्योति दलाल वही महिला है, जिसने पहले भी एक अन्य कैब ड्राइवर और एक सैलून को ठगा था.
पुलिस के अनुसार, महिला ने एक सैलून से करीब 20 हजार रुपये की ठगी की थी और पहले भी एक कैब ड्राइवर को 2 हजार रुपये का भुगतान नहीं किया था. फरवरी 2024 में महिला का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह कैब ड्राइवर से किराए को लेकर बहस करती नजर आई थी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









