
मस्जिद के पास का बारात घर, डिस्पेंसरी, कई दुकानें... दिल्ली में आधी रात हुए बुलडोजर एक्शन में क्या-क्या टूटा?
AajTak
दिल्ली के तुर्कमान गेट पर MCD ने फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने के लिए देर रात डिमोलिशन ड्राइव चलाई. विरोध, पथराव और आंसू गैस के बीच कार्रवाई हुई.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नगर निगम (MCD) ने 6 और 7 जनवरी की दरमियानी रात यानी बुधवार रात करीब 1 बजे तुर्कमान गेट पर फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण को हटाने के लिए एक डिमोलिशन ड्राइव शुरू किया गया. इस कार्रवाई के लिए मौके पर रात में 30 से ज्यादा बुलडोजर पहुंचे थे. MCD अधिकारियों ने बताया कि यह ड्राइव फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध ढांचों को हटाने के लिए चलाया गया.
स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध किया. मौके पर भीड़ जमा हो गई. इस दौरान, स्थिति तब बिगड़ गई जब भीड़ में से कुछ लोगों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके. पुलिस ने कहा कि स्थिति को बेकाबू होने से रोकने के लिए मौके पर और ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया.
डीसीपी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पांच पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हुए हैं. उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने हंगामा किया उनकी पहचान की जाएगी और सभी के खिलाफ कार्यवाई होगी.
मस्जिद के पास बने बारात घर के एक हिस्से पर बुलडोजर चला है. इसके अलावा, आस-पास के अवैध हिस्से को तोड़ा गया है, इसमें एक बारात घर, दो दुकानें और तीन डिस्पेंसरी शामिल हैं.
मस्जिद के बाहर अवैध निर्माण हटाने से पहले पिछले कई दिनों से गहमागहमी थी. ये मामला कोर्ट पहुंचा, जिस पर कोर्ट ने स्टे लगाया. मामले पर 22 जनवरी को फैसला आना था. इस बीच कार्यवाही से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है.
यह भी पढ़ें: LIVE: दिल्ली में आधी रात बुलडोजर एक्शन... फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास ढहाए गए अवैध निर्माण, पथराव से इलाके में तनाव

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









