
दिल्ली MCD के लिए AAP के मेयर और डिप्टी मेयर कैंडिडेट फाइनल, महेश खिची और रविंद्र भारद्वाज को टिकट
AajTak
दिल्ली के एमसीडी मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है. इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने मेयर और डिप्टी मेयर कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है. AAP ने महेश खिची को मेयर और रविंद्र भारद्वाज को डिप्टी मेयर प्रत्याशी बनाया है.
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली MCD के लिए मेयर और डिप्टी मेयर कैंडिडेट के नाम तय कर दिए हैं. AAP ने वार्ड 84 यानी देव नगर के पार्षद महेश खिची को दिल्ली MCD का मेयर उम्मीदवार बनाया है. वहीं, रविंद्र भारद्वाज को डिप्टी मेयर प्रत्याशी बनाया गया है. आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने ऐलान किया है कि नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव AAP कांग्रेस से साथ मिलकर लड़ेगी.
दरअसल, दिल्ली में 26 अप्रैल को मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव होने हैं. आज मेयर और डिप्टी मेयर के नामांकन का आखिरी दिन है. AAP उम्मीदवार आज ही 12 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे. पिछले साल मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में शैली ओबेरॉय मेयर बनीं थीं. वहीं, आले मोहम्मद इकबाल डिप्टी मेयर का चुनाव जीते थे.
मिलकर चुनाव लड़ेंगे AAP-कांग्रेस
बता दें कि दिल्ली में पार्षदों की संख्या 250 है, जिसमें से आम आदमी पार्टी के 134 और बीजेपी के 104 पार्षद हैं. लोकसभा चुनाव के बीच ही दिल्ली में नए मेयर का चुनाव होना है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले तक आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का एमसीडी में कोई गठबंधन नहीं था. हालांकि, केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दोनों ही दलों के करीबी नेताओं ने साफ कर दिया था कि अब राजनीतिक स्थितियां बदल गई हैं. अब दोनों पार्टियों एक दूसरे से कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी. इस बात पर आज गोपाल राय ने भी अपनी प्रेस कांफ्रेंस में मुहर लगा दी. उन्होंने ऐलान कर दिया कि दोनों पार्टियां एमसीडी चुनाव मिलकर लड़ेंगी.
बीजेपी भी कर सकती है ऐलान
इस बीच सूत्रों का कहना है कि बीजेपी भी मेयर चुनाव लड़ने जा रही है. बीजेपी अपना मेयर बनवाने की पुरजोर कोशिश करेगी. पार्टी किसी भी हालत में AAP को वाकओवर नहीं देना चाहती है. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी अंतिम घंटों में अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है. बता दें कि इस बार अनुसूचित जाति का मेयर चुना जाना है. नगर निगम में AAP बहुमत में है, वहीं बीजेपी विपक्ष में है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










