दिल्ली सरकार स्कूलों में 'देशभक्ति' पाठ्यक्रम में बच्चों को क्या पढ़ाने जा रही है? जानिए
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि इस कोर्स के माध्यम से हमें अपने बच्चों को कट्टर देशभक्त बनाना है. ऐसा देशभक्त जो अपने देश का नाम रोशन करे, उसे आगे बढ़ाने और उस पर अपना सब कुछ न्योछावर करने के लिए हमेशा तैयार रहे.
देश पर अपनी जान न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी भगत सिंह की आज जयंती है. आज इस मौके पर 28 सितंबर से दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों में देशभक्ति पाठ्यक्रम लागू कर रही है. दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 12 तक की हर कक्षा में यह पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है. आइए जानें कि इस सिलेबस में ऐसा क्या पढ़ाने की तैयारी है जिससे बच्चे देशभक्त बनेंगे.
सर्वोदय बाल विद्यालय की उप प्रधानाचार्या भारती कालरा ने कहा कि बच्चों को हर स्वतंत्रता सेनानी की जीवन गाथा का पाठ पढ़ाने के लिए स्कूल में हर महीने कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी. इस कार्यशाला में बच्चे हर स्वतंत्रता सेनानी के बारे में विस्तार से जानेंगे और स्कीट या कविता के जरिए उसमें भाग भी लेंगे. ये प्रोजेक्ट कार्य देशभक्ति पाठ्यक्रम का हिस्सा रहेगा. छात्रों को इस पाठ्यक्रम की ज्यादातर पढ़ाई देशभक्ति पार्क में ही कराई जाएगी.
दिल्ली के सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य अवधेश झा ने बताया कि स्कूल के इस पाठ्यक्रम के तीन नोडल शिक्षक भी नियुक्त किए जाएंगे जो छात्रों को हर एक मूर्ति के बारे में समझाएंगे. उन्होंने बताया कि अगर किसी अन्य स्कूल को देशभक्ति पाठ्यक्रम की कार्यशाला के लिए स्कूल के देशभक्ति पार्क में आना है तो वो यहां आ सकते हैं और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को और करीब से जान सकते हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










