
दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज, सदन में हो सकता है हंगामा
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को ‘आप’ विधायकों के साथ बीजेपी के ‘ऑपरेशन लोटस’ की विफलता की प्रार्थना करने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट गए. केजरीवाल ने आरोप लगाया,'उन्होंने (भाजपा ने) हमारे विधायकों को 20-20 करोड़ रुपये की पेशकश दी है. उन्होंने दिल्ली सरकार गिराने के लिए 800 करोड़ रुपये रखे हैं.' वहीं आप विधायकों के राजघाट जाने के कुछ घंटे बाद, भाजपा नेताओं ने स्मारक को शुद्ध करने के लिए गंगा जल का छिड़काव किया.
दिल्ली की सियासत में मची उठापटक और बवाल के बीच केजरीवाल सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है. जानकारी के मुताबिक सदन में इस पर बात पर चर्चा करेगा कि कुछ ताकतें दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के खिलाफ माहौल तैयार कर रही हैं. इसके अलावा AAP विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त करने का मामला भी सदन में उठ सकता है.
इसके अलावा सदन में बीते 7 साल के दौरान केजरीवाल सरकार द्वारा किए गए कार्यों के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल को बधाई देगा और विकास कार्यों को जारी रखने के लिए अपना समर्थन देगा. इस विशेष सत्र में विधानसभा सदस्य राजेश गुप्ता और आतिशी, सर्विसेज विभाग की तरफ से सवालों का जवाब न मिलने के मुद्दे पर कमेटी की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेंगे.
मालूम हो कि केजरीवाल सरकार की शराब नीति को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई और AAP द्वारा बीजेपी पर उसके विधायकों को लुभाने की कोशिश करने का आरोप लगाने के बीच यह विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा.
एक दिन का सत्र बुलाना लोकतंत्र का मजाक: बीजेपी
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने विधानसभा को राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है. उन्होंने कहा कि एक दिवसीय सत्र बुलाना लोकतंत्र का मजाक बनाना है.
केजरीवाल, सिसोदिया माफी मांगें: कांग्रेस

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










