
दिल्ली मेयर चुनाव का वो नंबर गेम जो बढ़ा सकता है AAP की टेंशन, कैसे बराबरी तक पहुंच गई बीजेपी
AajTak
दिल्ली के मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी के पास क्लियर मेजॉरिटी के नंबर थे लेकिन पार्टी का उम्मीदवार कड़े मुकाबले में फंस गया. आम आदमी पार्टी महज तीन वोट से ही चुनाव जीत सकी.
एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का नया मेयर चुनने के लिए मतदान हुआ. आम आदमी पार्टी के पास जीत के लिए जरूरी संख्या से अधिक नंबर था और एकतरफा जीत तय मानी जा रही थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं. जरूरी नंबर से अधिक संख्याबल होने के बावजूद आम आदमी पार्टी कड़े मुकाबले में फंस गई. आम आदमी पार्टी महापौर की कुर्सी बचा तो ले गई लेकिन जीत का अंतर महज तीन वोट का ही रहा. आम आदमी पार्टी के मेयर कैंडिडेट महेश खींची ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के किशन लाल को तीन वोट के करीबी अंतर से हराया.
एमसीडी चुनाव में किस पार्टी के पास थे कितने वोट
एमसीडी में राजनीतिक दलों की वर्तमान स्ट्रेंथ देखें तो 250 सदस्यों वाले निगम सदन की कुल सदस्य संख्या 249 है. इसमें आम आदमी पार्टी के 125, बीजेपी के 113 और कांग्रेस के आठ, तीन निर्दलीय पार्षद शामिल थे. मेयर चुनाव में 14 विधायक और लोकसभा-राज्यसभा के सांसदों को भी वोटिंग का अधिकार होता है. इस लिहाज से देखें तो मेयर चुनाव के लिए कुल 273 वोट थे जिनमें से 265 वोट ही पोल हुए. राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मतदान नहीं किया जबकि कांग्रेस के सात पार्षदों ने वोटिंग का बहिष्कार किया.
किस पार्टी के उम्मीदवार को मिले कितने वोट
आम आदमी पार्टी के पास 125 पार्षदों के साथ ही 13 विधायकों और तीन राज्यसभा सांसदों का वोट था. पार्टी के पास कुल 141 वोट थे. तीन राज्यसभा सांसदों में से एक स्वाति मालीवाल पिछले कुछ समय से आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोले चल रही हैं. ऐसे में उनको हटा दें तो भी पार्टी के पास 140 वोट थे जो जीत सुनिश्चित करने के लिए जरूरी 137 के आंकड़े से कहीं अधिक हैं.
यह भी पढ़ें: MCD पर फिर आम आदमी पार्टी का कब्जा, महेश खींची ने 3 वोटों से जीता मेयर चुनाव

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







