
दिल्ली मेट्रो में लेडीज सीट के ऊपर कंडोम के विज्ञापन, भड़के लोग
AajTak
दिल्ली मेट्रो के कोच के अंदर लगे कंडोम के विज्ञापन पर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं. लोग इसे शर्मिंदगी का कारण बता रहे हैं और कह रहे हैं कि सिर्फ रेवेन्यू से ही मतलब नहीं होना चाहिए. वहीं दूसरे पक्ष के लोगों को विज्ञापन गलत नहीं लग रहा है. हालांकि, उठते सवालों के बीच डीएमआरसी ने बताया है कि मेट्रो से फिलहाल विज्ञापन को हटा दिया गया है.
दिल्ली मेट्रो के कोच की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फोटो में मेट्रो के अंदर महिलाओं के लिए रिजर्व सीट के ऊपर कंडोम का एक विज्ञापन लगा दिखता है. इसमें बेड पर एक कपल काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आते हैं. फोटो को शेयर कर लोग इसे शर्मिंदगी का कारण बता रहे हैं और डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) पर निशाना साध रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे गलत नहीं मान रहे हैं.
ट्विटर पर विज्ञापन की फोटो शेयर करते हुए एक शख्स ने लिखा- दिल्ली मेट्रो की एक ट्रेन इस विज्ञापन से भरा हुआ है, जो कि पैसेंजर्स के लिए बहुत शर्मिंदगी का कारण बन रहा है. पोस्ट पर शख्स को जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा- इसमें शर्मिंदगी वाली क्या बता है? किसी भी चीज को देखने के हमेशा दो तरीके होते हैं.
कंडोम के विज्ञापन को लेकर डीएमआरसी पर सवाल उठाते हुए एक यूजर ने लिखा- सिर्फ रेवेन्यू से ही मतलब नहीं होना चाहिए. समाज के प्रति भी आपकी जिम्मेदारी है, जिसे पैसों से ऊपर देखना और निभाना चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा- इस विज्ञापन को हटा दें ताकि सफर के दौरान महिलाएं कंफर्टेबल फील कर सके. तीसरे ने लिखा- इनको बस पैसे कमाने से मतलब है? महिला मान-सम्मान से कोई मतलब नहीं है? क्या मेट्रो का कोई अधिकारी या कर्मचारी इस विज्ञापन को अपने घर के अंदर या बाहर लगाएगा?
हालांकि, मेट्रो का यह विज्ञापन कुछ लोगों को बिल्कुल भी गलत नहीं लग रहा है. एक यूजर ने लिखा- इसमें गलत क्या हुआ? जैसे बोला जाता है, लड़की के कपड़े नहीं आपकी सोच छोटी है, वैसे ही विज्ञापन तो घटिया नहीं है, देखने वाले की नजर घटिया है. दूसरे यूजर ने लिखा- इसमें कुछ गलत नहीं है. महिलाओं को सुरक्षित सेक्स का अधिकार है. यह विज्ञापन महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करता है.
डीएमआरसी का कहना है कि इसमें कोई भी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है. लेकिन बावजूद इसके लोगों की फीलिंग को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने फिलहाल इस ऐड को हटा दिया गया है.
(इनपुट- कुमार कुणाल)

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









