
दिल्ली में DTC या क्लस्टर बस से करते हैं सफर? तो जान लें बस स्टॉप पर लगे हाइटेक रूट मैप की खासियत
AajTak
दिल्ली में DTC या क्लस्टर बस में सफर आसान करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. बस को लेकर यात्रियों में किसी तरह का कन्फ्यूजन ना हो, इसके लिए बस स्टॉप पर हाइटेक रूट मैप लगाए गए हैं. इन मैप के जरिए यात्री अपने गंतव्य के बारे में आसानी से बसों और रूट के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है.
अगर आप रोजाना डीटीसी और क्लस्टर बस से सफर करते हैं तो दिल्ली के बस स्टॉप पर लगाए गए नए हाइटेक रूट मैप के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है. दिल्ली में 2000 बस क्यू शेल्टर में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के साथ साझेदारी में हाइटेक बस रूट नेविगेशन लगाए गए हैं. दिल्ली सरकार इस पर कुल 27 करोड़ रुपये खर्च कर रही है, जिसमें इन नए रूट मैप का 3 साल का रखरखाव भी शामिल होगा.
दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश ने नए रूट मैप का मकसद बताया. उन्होंने कहा- यात्रियों को अक्सर यह भ्रम होता है कि कौन-सी बस कहां जाएगी. यह समस्या तब और बढ़ जाती है जब किसी को बीच में बस बदलनी पड़े. बीक्यूएस में स्थित इन नए रूट मैप से कोई भी आसानी से बस रूट नंबर और गंतव्यों का पूरा अंदाजा लगा सकता है. इन नए रूट मैप में हिंदी और अंग्रेजी दोनों का उपयोग किया गया है.
बता दें कि दिल्ली सरकार ने बीक्यूएस में बड़े आकार के रूट मैप स्थापित करने के लिए डीएमआरसी के साथ साझेदारी की है. डीएमआरसी बीक्यूएस में बैकलिट रूट मैप के साथ स्टेनलेस स्टील फ्रेम लगाएगी. ये बस रूट नेविगेशन मैप्स 4 फीट चौड़े और 6 फीट ऊंचे होंगे. डीएमआरसी अगले 6 महीनों में पूरी दिल्ली में इस परियोजना को क्रियान्वित करेगी. समग्र परियोजना में इन नए रूट मैप का 3 साल का पूर्ण रखरखाव भी शामिल होगा.
DTC बस घोटाले की जांच CBI को सौंपने के बाद AAP ने साधा LG पर निशाना, कहा- 'हम डरेंगे नहीं'
नए रूट मैप के फायदे...
1. आसान नेविगेशन: रूट मैप यात्रियों को बस क्यू शेल्टर पर प्रतीक्षा करते समय आसानी से उपयुक्त बस मार्ग और गंतव्य की पहचान करने में सक्षम बनाता है. यह भ्रम को समाप्त करता है और उनकी यात्रा के लिए सही बस चुनने की प्रक्रिया को सरल करता है, जिससे समय की बचत होती है.2. निर्बाध इंटरमोडल यात्रा: आस-पास के मेट्रो स्टेशनों के बारे में जानकारी शामिल करके, रूट मैप इंटरमोडल यात्रा की सुविधा प्रदान करता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










