
दिल्ली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल मालिक समेत 14 गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में एक होटल संचालक और सरगना समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें सात लड़कियां शामिल हैं.
दिल्ली पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 7 लड़कियां, तीन कस्टमर और होटल का स्टाफ शामिल है. पुलिस ने होटल से एक कार भी बरामद की है जिससे लड़कियों को लाया और ले जाया जाता था.
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि महिपालपुर इलाके में एक होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है, जिसके बाद पुलिस ने इंस्पेक्टर सूर्य प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम बनाई. महिपालपुर के स्वीट पैलेस होटल में पुलिस ने छापेमारी की, जहां से 7 लड़कियों, एक सेक्स रैकेट के सरगना और होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया. रैकेट चलाने के लिए होटल के मैनेजर को भी बाकायदा कमीशन दिया जाता था. साथ ही महावीर नाम के एक ब्रोकर को भी गिरफ्तार किया है.
पूछताछ में पता चला है कि होटल स्वीट पैलेस का मैनेजर सुरेंद्र ग्राहकों के लालच में देह व्यापार करवा रहा था. सेक्स रैकेट के लिए होटल के कमरे बुक किए जाते थे. सर्विस बॉय ब्रोकर नाम का महावीर सिंह लड़कियों को ड्राइवर के साथ होटल में लाता था. मैनेजर की डिमांड पर सरगना होटल में लड़कियों को मुहैया कराता था और उससे कमीशन लेता था. ग्राहकों को वाट्सएप के जरिए फोटो दिखाकर लड़कियों में से चुनने का विकल्प दिया जाता था. पुलिस ने होटल को सील कर दिया है.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









