
दिल्ली में मेयर का चुनाव कल, LG ने बीजेपी पार्षद सत्या शर्मा को बनाया पीठासीन अधिकारी
AajTak
आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद दिल्ली में एमसीडी में तीसरा मेयर चुनाव कल (गुरुवार) होने जा रहा है. एमसीडी सदन की बैठक कल दोपहर (14 नवंबर) 2 बजे होगी जिसमें पीठासीन अधिकारी बीजेपी पार्षद सत्या शर्मा मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करवाएंगी.
आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद दिल्ली में एमसीडी में तीसरा मेयर चुनाव कल (गुरुवार) होने जा रहा है. एमसीडी सदन की बैठक कल दोपहर (14 नवंबर) 2 बजे होगी जिसमें पीठासीन अधिकारी बीजेपी पार्षद सत्या शर्मा मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करवाएंगी. एमसीडी के एडमिनिस्ट्रेटर एलजी होते हैं, जिन्होंने सत्या की नियुक्ति की है. सीनियर मोस्ट पार्षद होने के नाते सत्या को यह जिम्मेदारी दी गई है.
साल 2023 में सत्या की नियुक्ति पर AAP ने किया था विरोध
दिसंबर 2022 और 2023 में पहली बार मेयर चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी बनने पर एमसीडी सदन में पहले एल्डरमैनों और बाद में चुने हुए पार्षदों की शपथ पर भारी हंगामा हुआ था. आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने कड़ा विरोध किया था. कई बैठकों में मेयर का चुनाव संभव नहीं हो पाया था. उस वक्त आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि भाजपा की पार्षद होने के नाते सत्या शर्मा ने कई कदम उठाए जो असंवैधानिक रहे लेकिन भाजपा को सीधा फायदा पहुंचा. आम आदमी पार्टी पार्षदों को सिसोदिया ने दिया जीत का मंत्र
सूत्रों का कहना है कि पार्टी की तरफ से सभी पार्षदों को आदेश दे दिया गया है कि पीठासीन अधिकारी के आदेश को मानना है और चुनाव करवाना है. सिसोदिया के अलावा संजय सिंह, निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने पार्टी हेडक्वार्टर में जीत का मंत्र दिया. जिसका एजेंडा मेयर चुनाव जीतने का था. एमसीडी की चुनावी तैयारी
दो अलग-अलग मतदान केंद्र है. लेकिन सदन में मतदान के समय निर्वाचित प्रतिनिधियों को मोबाइल फोन साथ लाने की अनुमति नहीं होगी. बता दें कि दिशा-निर्देशों का विरोध आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने स्थायी समिति के एक सदस्य के चुनाव के दौरान किया था. मेयर चुनाव में एमसीडी के 249 पार्षदों के अलावा 14 विधायक, दिल्ली से लोकसभा के सातों सांसद और राज्यसभा के तीन सांसद भी हिस्सा लेंगे, लेकिन उन्हें सदन में मोबाइल फोन साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी. इस संबंध में एमसीडी ने सभी पार्षदों, विधायकों व सांसदों के पास सूचना भेज दी है.
ये हैं मेयर पद के प्रत्याशी

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







