
दिल्ली में पुरानी शराब नीति आने से क्या बदलेगा? डिस्काउंट-ऑफर का क्या होगा? 10 सवालों के जवाब
AajTak
दिल्ली में विवादों में घिरी केजरीवाल सरकार की नई एक्साइज पॉलिसी रद्द हो ही गई. आज से फिर पुरानी एक्साइज पॉलिसी को ही लागू कर दिया गया है. ये पॉलिसी 6 महीने तक लागू रहेगी. अब दिल्ली में शराब की दुकानें फिर से सरकार ही चलाएगी. नई पॉलिसी के तहत, सरकार शराब के कारोबार से बाहर निकल गई थी.
राजधानी दिल्ली में आज से काफी कुछ बदल जाएगा. खासकर उन लोगों के लिए, जो शराब पीने के शौकीन हैं. दिल्ली में आज से नई एक्साइज पॉलिसी (2021-22) के बजाय पुरानी एक्साइज पॉलिसी (2020-21) फिर से लागू हो जाएगी. पुरानी पॉलिसी अगले 6 महीने के लिए लागू रहेगी. पुरानी शराब नीति के लागू होने से सबसे बड़ा बदलाव तो यही होगा कि अब शराब की दुकानें सरकार ही चलाएगी.
केजरीवाल सरकार ने पिछले साल 17 नवंबर को नई एक्साइज पॉलिसी लागू की थी. लेकिन इस पर विवाद होने के बाद इसे रद्द करने का फैसला ले लिया. ये पॉलिसी पहले 31 जुलाई को ही खत्म हो जानी थी. लेकिन शराब की किल्लत न हो, इसके लिए 1 महीने के लिए बढ़ा दिया गया था. अब आखिरकार नई पॉलिसी रद्द हो गई है और दोबारा से पुरानी नीति लागू हो गई है.
नई पॉलिसी के निरस्त होने और पुरानी के लागू होने के बाद दिल्ली में 'शराब' को लेकर क्या कुछ बदल जाएगा? नई पॉलिसी पर क्या था विवाद? क्या अब तक शराब पर जो छूट मिल रही थी, वो मिलती रहेगी? ऐसे ही सवालों के जवाब जानते हैं...
1. सबसे पहले क्या थी नई नीति?
- आम आदमी पार्टी की सरकार ने 17 नवंबर 2021 को एक्साइज पॉलिसी 2021-22 लागू की. इसके तहत सरकार शराब कारोबार से पूरी तरह बाहर आ गई और उसे निजी कंपनियों पर छोड़ दिया.
- नई पॉलिसी के तहत दिल्ली के 32 जोन में 849 शराब की दुकानें खुलीं. हर जोन में ज्यादा से ज्यादा 27 दुकानें खुल सकती थीं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










