
दिल्ली में नशा मुक्ति केंद्र में लड़की पर 'दरिंदगी' का दबाव, आरोपियों में तीन महिलाएं शामिल
AajTak
छतरपुर इलाके में शांति रत्न फाउंडेशन डीएडिक्शन एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के नाम से नशा मुक्ति केंद्र चलता है. बीते 25 नवंबर को पीड़ित लड़की (22 साल) ने पुलिस से शिकायत की कि उसके साथ इस सेंटर में स्टाफ के कई सदस्यों ने मिलकर हैवानियत की है. पीड़ित लड़की यूपी की रहने वाली है. वह इस सेंटर में रहकर अपना इलाज करवा रही थी.
दिल्ली के छतरपुर इलाके के नशा मुक्ति केंद्र में एक लड़की पर 'दरिंदगी' का दबाव डालने का मामला सामने आया है. आरोपी पीड़िता को देह व्यापार में धकेलना चाहते थे. इसको लेकर उसे कई तरह की यातनाएं दी गई हैं. चौंकाने वाली बात ये है कि इस पूरे घटनाक्रम में तीन महिलाएं भी आरोपी हैं. इसके अलावा, एक पुरुष आरोपी है. पुलिस इन चारों की तलाश कर रही है. इस मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान में लिया है. मंगलवार को एक टीम ने सेंटर पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है.
जानकारी के मुताबिक, छतरपुर इलाके में शांति रत्न फाउंडेशन डीएडिक्शन एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के नाम से नशा मुक्ति केंद्र चलता है. बीते 25 नवंबर को पीड़ित लड़की (22 साल) ने पुलिस से शिकायत की कि उसके साथ इस सेंटर में स्टाफ के कई सदस्यों ने मिलकर हैवानियत की है. पीड़ित लड़की यूपी की रहने वाली है. वह इस सेंटर में रहकर अपना इलाज करवा रही थी. आरोप है कि सेंटर में काम करने वाली तीन महिलाएं और एक पुरुष आरोपी ने उसे जबरन देह व्यापार में धकेलना चाहते थे. उसने जब मना किया तो हाथ-पैर बांधकर पिटाई की. घंटों नुकीले ईंट पर बिठाकर रखा. उसके बावजूद जब वह तैयार नहीं हुई तो उसके मुंह में जबरदस्ती टॉयलेट साफ करने वाला ब्रश और पोंछा ठूंस दिया.
महिला आयोग ने तत्काल लिया एक्शन
लड़की ने इन जुल्म की कहानी जैसे-तैसे अपने पिता को बताई. उसके बाद पीड़ित लड़की के पिता छतरपुर के इस सेंटर पर आए और अपनी बेटी को लेकर महरौली थाने पहुंचे. वहां पीड़ित लड़की की तरफ से शिकायत दी गई. दिल्ली पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया और केस दर्ज किया. बाद में राष्ट्रीय महिला आयोग के संज्ञान में मामला आया तो तुरंत एक एसआईटी बनाकर जांच शुरू कर दी गई.
सेंटर के संचालन में पाई लापरवाही
13 दिसंबर को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम सबसे पहले महरौली थाने पहुंची. यहां के एसएचओ के साथ नशा मुक्ति केंद्र पर गई और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई. शुरुआती जांच में महिला आयोग की तरफ से बताया गया कि इस सेंटर के संचालन में कई तरह की लापरवाही बरती जा रही हैं. दूसरी तरफ लड़की के आरोप के मुताबिक पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. इस पूरे मामले की जांच में अभी काफी कमी देखने को मिल रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










